03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बहन के प्रेम विवाह से इतना नाराज हुआ भाई, गला काटकर की बहन की हत्या, मां ने भी दिया साथ

एफएनएन, देहरादून : बहन के प्रेम विवाह से छोटा भाई इतना नाराज हुआ कि उसने बहन की गला काटकर हत्या कर दी। इस वारदादत में मां ने भी साथ दिया। घटना महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले की है। जानकारी के अनुसार मृतका का नाम कीर्ति थोरे था और हाल ही में उसने प्रेम विवाह किया था। उसके प्रेम विवाह करने से परिवार वाले खुश नहीं थे। मौका मिलते ही उन्होंने कीर्ति की हत्या कर दी। छोटे भाई ने अपनी बड़ी बहन किशोरी उर्फ कीर्ति थोरे का पहले सिर धड़ से अलग किया और उसके बाद गर्दन बाहर बरामदे में फेंक कर मौके से भाग गया। इस पूरी वारदात को घर में ही अंजाम दिया गया है। हैरानी की बात है कि इस जघन्य हत्याकांड में मृतका की मां शोभा भी शामिल थी। वहीं पुलिस ने आरोपी भाई और मां दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मृतका ने अपने परिवार वालों के खिलाफ जाकर जून महीने में भागकर अपने प्रेमी के साथ शादी की थी। वहीं 5 दिसंबर को मां और भाई उससे मिलने जिले के लाडगांव में आए थे। वहां घर में मां ने बेटी का पैर पकड़ा, जिसके बाद बेटे ने सिर धड़ से अलग कर दिया। घर में गर्दन काटने के बाद भाई ने गर्दन बाहर लाकर बरामदे में फेंक दी और भाग गया।

Hot this week

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...

Topics

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img