03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

इंटर स्कूल शूटिंग प्रतियोगिता का कांस्य पदक डीपीएस के नाम

Spread the love

24वीं ऑल इंडिया कुमार सुरेंद्र सिंह शूटिंग प्रतियोगिता 2022 का आयोजन 18 से 22 सितंबर को आसनसोल, राइफल क्लब की तरफ से आसनसोल, पश्चिम बंगाल में हुआ था। जिसमें दिल्ली पब्लिक स्कूल रूद्रपुर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। हिमानी जोशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता का कांस्य पदक अपने नाम किया और धैर्य डांगी एवं प्रगति डांगी ने भी चतुर्थ स्थान प्राप्त किया ।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर जी ने बच्चों की इस उपलब्धि पर उन्हे और कोच नकुल चौधरी को हार्दिक शुभकामनाएं दी । उन्होंने कहा कि समय समय पर शूटिंग प्रतियोगिता में हमारे विद्यालय के छात्र शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं यह सब उनके कठिन परिश्रम के बल पर ही होता आया है। क्योंकि शूटिंग जैसे खेल के लिए संयम की जरूरत होती है।

ग्रोवर जी ने कहा कि आज हमारे छात्र हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रहे हैं आए दिन अखबार के पन्नों पर छात्रों की उपलब्धियां देखने को मिलती है। यह सब विद्यालय के शिक्षकों की दूरगामी सोच का नतीजा है। और भविष्य में भी विद्यालय नित नए अवसर अपने छात्रों के लिए करेगा ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके और वह अपना पथ प्रदर्शन कर सकें।

Hot this week

Digital Arrest कर वरिष्ठ महिला से 1.20 करोड़ की ठगी, उत्तराखंड STF ने मालदा से आरोपी दबोचा

एफएनएन, देहरादून : Digital Arrest उत्तराखंड STF ने डिजिटल अरेस्ट...

Satya Niketan बिल्डिंग हादसा : मौतों का आंकड़ा 7 पहुंचा, मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें

एफएनएन, दिल्ली : Satya Niketan दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य...

Kedarnath Yatra मार्ग पर हादसा, छौड़ी गधेरे के पास खाई में गिरा यात्री

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Kedarnath Yatra मार्ग पर सोमवार सुबह...

Haldwani शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, आज सीएम आवास का करेगी घेराव

एफएनएन, देहरादून : Haldwani में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Topics

Kedarnath Yatra मार्ग पर हादसा, छौड़ी गधेरे के पास खाई में गिरा यात्री

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Kedarnath Yatra मार्ग पर सोमवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img