03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गोबर के दलदल में डुबाकर पति ने की पत्नी की हत्या, बच्चे करते रहे बचाव, नहीं माना बाप

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : ऊधम सिंह नगर में अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। अब जिले के रुद्रपुर में शिमला पिस्तोर में पति ने पत्नी की हत्या कर दी (man Killed his wife) । हत्या करने का तरीका भी हैरान करने वाला है। पति ने पत्नी को गोबर के दलदल में डूबा डुबाकर मार डाला। यह देख बच्चे बीच बचाव करने लगे तो आरोपित ने उनकी पिटाई भी कर दी और फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

  • नशे में होता था विवाद

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से करनई बलिया उत्तर प्रदेश निवासी आजाद राजभर शिमला पिस्तोर गंगापुर फार्म में काम करता है। उसके साथ उसकी 40 साल की पत्नी रानी और बच्चे भी रहते हैं। बताया जा रहा है की आजाद नशे का आदी है। वह रोजाना नशे में पत्नी की पिटाई करता था। शुक्रवार रात एक बजे भी इसी को लेकर उनमें विवाद हो गया। इसके बाद आजाद अपनी पत्नी रानी को खींचकर घर के पास ही गोबर के दलदल के पास ले गया, जहां उसने रानी को गोबर के दलदल में तब तक डुबाता रहा, जब तक उसकी जान नही चली गई।

  • बच्चों ने की मां को बचाने को कोशिश

शोर होने पर आजाद का पुत्र सूरज अपने भाई बहनों के साथ पहुंचा और विरोध करते हुए मां को बचाने लगा तो आरोप है कि इस पर आजाद ने बच्चों की पिटाई कर दी और फरार हो गया। बच्चो को रोता देख आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी।

  • पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

सूचना पर एसपी सिटी मनोज कत्याल, कोतवाल विक्रम राठौर पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही हत्यारोपित पति की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया की मृतका के पुत्र सूरज की तहरीर पर आजाद राजभर के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है, जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img