एफएनएन, किच्छा : आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार बजाज महामंत्री विजय अरोरा ने कहा कि आज भी सरकारी तंत्र में ऐसे अधिकारी मौजूद हैं जो अपने दायित्वों का

निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करते हैं सम्मान के क्रम में व्यापार मंडल पदाधिकारी ने चीनी मिल के अधिशासी निदेशक त्रिलोक चंद मार्तोलिया, वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद फर्त्याल, एस आई-देवेंद्र शर्मा, काo देवराज को सम्मानित किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार बजाज, महामंत्री विजय अरोरा, कोषाध्यक्ष नितिन फुटेला मुजीबर रहमान अंसारी, सन्नी अग्रवाल
मौजूद थे।






