03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

लक्सर में जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक व्यक्ति की मौत, पड़ताल में जुटी पुलिस

एफएनएन, लक्सर: हरिद्वार के लक्सर में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ. इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले. घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत किया. पुलिस काफी देर घटनास्थल पर डटी रही. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बता दें कि लक्सर कोतवाली क्षेत्र के बहादरपुर गांव बस स्टैंड के पास बीती रात जमीनी को लेकर विवाद हो गया.विवाद इतना बड़ा की जमकर लाठी डंडे व धारदार हथियार चलने लगे. जिसमें एक व्यक्ति दूसरे पक्ष की पिटाई से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको अस्पताल पहुंचाया, लेकिन घायल की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. जानकारी के मुताबिक मकान बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया एक पक्ष द्वारा मकान का लेंटर डाला गया तो दूसरे पक्ष को यह कतई बर्दाश्त नहीं हुआ. दूसरा पक्ष रात में मकान को तोड़ने के लिए पहुंच गया, मकान तोड़ने को लेकर जहां जबरदस्त विवाद हुआ. घटना में अशोक पुत्र जीवन उम्र 40 साल गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसकी उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

लक्सर में बाजार चौकी इंचार्ज अंशु अग्रवाल का कहना है कि मकान बनाने को लेकर दो पक्ष में विवाद हुआ है. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की जा रही है.

पढ़ें- NDA संसदीय दल की बैठक खत्म, PM मोदी बोले- अपने मुद्दे प्रभावी ढंग से उठाएं सांसद

Hot this week

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Topics

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img