03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अमेरिका भेजा जाएगा अहमदाबाद में क्रैश हुए प्लेन का ब्लैक बॉक्स

Spread the love
एफएनएन, नई दिल्ली : अहमदाबाद में क्रैश हुए एअर इंडिया विमान से बरामद ब्लैक बॉक्स को अब अमेरिका भेजा जाएगा। एक रिपोर्ट के अनुसार उसके विश्लेषण के लिए अमेरिका भेजना पड़ सकता है। इस दुर्घटना में एअर इंडिया का बोइंग 787 विमान क्रैश हो गया था, जिसमें सवार 241 लोग और जमीन पर 33 लोगों की जान चली गई थी।

क्यों भेजा जा रहा अमेरिका

अंग्रेजी अखबार ET की रिपोर्ट के अनुसार, रिकॉर्डर को दुर्घटना के बाद लगी आग से भारी नुकसान पहुंचा है। यही कारण है कि भारत में इसका डेटा निकालना असंभव हो गया है और इसे अमेरिका भेजा जा सकता है। भारतीय अधिकारी एअर इंडिया बोइंग ड्रीमलाइनर की दुर्घटना की जांच कर रहे हैं, जिसमें सवार 241 लोग और जमीन पर 33 लोग मारे गए थे। इसे एक दशक में दुनिया का सबसे भीषण विमान हादसा गिना जाता है।

अभी नहीं आया आधिकारिक बयान

भारत के विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो ने मामले पर टिप्पणी के लिए रायटर्स के सवालों का तुरंत जवाब नहीं दिया। एअर इंडिया ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

जब कवच बनी टेबल

अहमदाबाद विमान हादसे में सीट संख्या 11ए पर रहे यात्री के समान मेडिकल कालेज के मेस में द्वितीय वर्ष के छात्र रितेश कुमार की जान आश्चर्यजनक तरीके से बच गई। छत तोड़कर विमान के गिरते मलबे के बीच कवच की तरह आई एक टेबल ने उनकी जिंदगी बचा ली।

बिहार के बेगूसराय के मेहदाशाहपुर निवासी रितेश फिलहाल गहरे सदमे में हैं और अहमदाबाद के एक अस्पताल के आइसीयू में भर्ती हैं। हादसे के करीब पांच घंटे बाद उन्होंने मां सुनैना देवी को फोन पर उस भयावह मंजर के बारे में बताया था।

रितेश ने बताया कि वे कालेज की मेस में दोस्तों के साथ भोजन करने गए थे। हम सभी ने हंसी मजाक के बीच मुंह में पहला निवाला लिया ही था कि तेज आवाज हुई और विमान का मलबा गिरने लगा। मेरे ऊपर विमान में रखी ट्रालियां गिरने लगीं। बदहवासी में कुछ समझ नहीं आ रहा था। अचानक एक टेबल मेरे ऊपर आ गई। इससे मेरी जान बच सकी।

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img