03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

जनता तय करें उसे क्या चाहिए मुस्लिम तुष्टीकरण अथवा हिन्दुत्व: चटर्जी

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड चुनाव सह प्रभारी एवं सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस में राजनीतिक नहीं, बल्कि विचारधारा की लड़ाई है। कांग्रेस हमेशा हिन्दुत्व की बात करने वाली भाजपा व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को अपमानित करने का काम करती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा राम मंदिर को राजनीतिक मुद्दा बताती थी, लेकिन भाजपा के मन में कोई खोट नहीं था। परिणामस्वरूप अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण जोर शोर से शुरू हो गया। कहा कि यह साहस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही कर सकते थे कि कश्मीर में धारा 370 समाप्त कर दी और शांति व्यवस्था कायम रही। भाजपा सरकार में ही पाकिस्तान में घुस कर सर्जिकल स्ट्राइक होना संभव हो पाया।

कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आरएसएस को अपमानित करने का प्रयास करते रहते हैं, जबकि आरएसएस एक हिन्दुत्व और राष्ट्रवादी संस्था है। कहा कि कांग्रेस मुस्लिम तुष्टीकरण को महत्व देती है। उत्तराखण्ड में मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की बात की जा रही है। कुर्सी की खातिर कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। देश और प्रदेश में जब जब कांग्रेस की सरकारें रहीं तब भ्रष्टाचार और घोटालों के कीर्तिमान गढ़े गए। भाजपा की सरकार में कोई माई का लाल एक भी घोटाला नहीं कर सकता, क्योंकि भाजपा की नीति और नीयत साफ है। भाजपा अपने सिद्धांतों से किसी कीमत पर समझौता नहीं करती।

उन्होंने कहा कि आज जनता को तय करना है कि उसे किसे चुनना है। एक तरफ हिन्दुत्व की बात करने वाली भाजपा है और दूसरी तरफ मुस्लिम तुष्टीकरण करने वाले लोग हैं। फैसला जनता को लेना है।रविंद्र नगर में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए लॉकेट चटर्जी भाजपा नेता विकास शर्मा केके दास पार्षद बबलू सागर अजीत राठी संजय हालदार विपुल गाय विरेंद्र तिवारी राकेश दास नंदलाल शर्मा अंजू सिंह आदि उपस्थित थे

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Meerut में तहखाने में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

एफएनएन, मेरठ: Meerut उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस...

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...

Raipur Driver : रायपुर में 50 लाख लेकर फरार हुआ ड्राइवर गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

एफएनएन, रायपुर : Raipur Driver छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर...

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...

Topics

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...

Haridwar Road Accident : पिकअप और कार की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Road Accident हरिद्वार जिले के बहादराबाद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img