एफएनएन ब्यूरो, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। रहपुरा रोड स्थित त्रिलोकचंद डिग्री कॉलेज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई। विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय चौहान, भाजपा नेता सचिन चौहान एवं अन्य भाजपा नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर फूल माला पहनाकर और पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
इस मौके पर मीरगंज विधायक डॉक्टर वर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी। बताया-जनसंघ के रूप में पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा रोपा गया एक छोटा सा पौधा आज विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा का विशाल वट वृक्ष बन चुका है। भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार जनकल्याण के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के संकल्प को साकार करने में लगी हुई है।
कार्यक्रम के पश्चात विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा के नेतृत्व में बूथ संख्या 342 पर विशेष सदस्यता अभियान भी चलाया गया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, जिला संयोजक/सोशल मीडिया प्रभारी कैलाश शर्मा, भाजपा नेता सचिन चौहान, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष उवेंद्र सिंह चौहान, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता, रमन जायसवाल, अध्यापक संदीप गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, चक्रवीर सिंह चौहान, अमित सिंह, जैनेंद्र सिंह उर्फ दीपक तोमर, सभासद अबोध सिंह, गौरव मिश्रा कॉन्टैक्टर, सभासद मोनू ठाकुर आदि भाजपाई एवं कस्बे के प्रमुख समाजसेवी, व्यापारी भी सम्मिलित रहे।