03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड हादसा: गैस सिलेंडर फटा, मां-बेटे और एक अन्य व्यक्ति घायल

Spread the love

एफएनएन, ऊधम सिंह नगर : जनपद ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में घर के अंदर गैस सिलेंडर फटा है। हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। उन्हें एसटीएच रेफर किया गया है। बताया गया कि महिला खाना बना रही थी। तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा कॉलोनी में हुई। जहां मंगलवार सुबह घर के अंदर अचानक सिलिंडर फट गया। हादसे में घर में मौजूद 3 लोग बुरे तरह झुलसे है। घायलों में एक ही परिवार के 3 सदस्य शामिल हैं, जिनमें मां-बेटा और एक अन्य व्यक्ति है। आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए एसटीएच रेफर कर दिया गया है।

कोतवाल मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि मंगलवार की सुबह साढ़े सात बजे कृष्णा कॉलोनी निवासी गोमती देवी घर पर रोटी बना रही थी। तभी अचानक गैस सिलिंडर फटा है। धमाका इतना तेज था कि दीवार टूटकर गिर गई। घटना में 30 वर्षीय गोमती के अलावा उनका 10 वर्षीय नीरज और एक अन्य घायल हुए हैं।

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img