03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

गंगोत्री हाईवे पर हादसा, तीर्थयात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, 13 घायल

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : गंगोत्री राजमार्ग पर कोपांग के पास यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में चालक समेत 15 लोग सवार थे, जिनमें से दो तीर्थयात्रियों की मौके पर मौत हो गई है। वाहन हादसे की सूचना पर 35 वीं वाहिनी आईटीबीपी व पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को उपचार के लिए हर्षिल अस्पताल में भर्ती कराया।

गंगोत्री राजमार्ग पर कोपांग के पास करीब डेढ़ बजे रात्रि टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हर्षिल एसओ दिलमोहन सिंह ने बताया कि वाहन हादसे में अलका बोटे (45) निवासी औरंगाबाद व माधवन की मौके पर मौत हो गई। जबकि उमा पाटिल, अरनभ महर्षि, साक्षी सिन्धे, अर्चना सिंधे, अनया महाजन, अनुप्रिया महर्षि, सही पवार, सुभाष सिंह राणा निवासी मानपुर , डॉ वेंकेटेश, वर्षिता पाटिल, आमरा बोटे, रजनीश सेठी, व जितेंद्र सिंह निवासी प्रेमनगर देहरादून घायल हैं।

कोपांग में तैनात 35वीं वाहिनी आईटीबीपी ने देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को आर्मी हर्षिल अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ यात्रियों को हर्षिल में प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल उत्तरकाशी के लिए रेफर किया गया। वाहन में सवार अधिकांश यात्री औरंगाबाद के हैं।

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img