Wednesday, March 4, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडभाजपा नेता शर्मा ने दिल्ली में कोश्यारी से की मुलाकात

भाजपा नेता शर्मा ने दिल्ली में कोश्यारी से की मुलाकात

एफएनएन, रूद्रपुर : वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्वोत्तर रेलवे के सदस्य विकास शर्मा ने दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन में महाराष्ट्र के राज्यपाल एवं उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। इस दौरान श्री शर्मा ने उन्हें सम्मान स्वरूप अंग वस्त्र भेंट किया और उनसे रूद्रपुर आने का अनुरोध किया। बता दें उत्तराखण्ड के सीएम पुष्कर सिंह धामी दिल्ली पहुंचे हैं। उनके साथ उनके करीबी भाजपा नेता विकास शर्मा भी दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली प्रवास के दौरान विकास शर्मा ने भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर उनका स्वागत किया और उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। भगत सिंह कोश्यारी को श्री शर्मा ने रूद्रपुर आने का न्यौता दिया। इस दौरान श्री कोश्यारी के साथ उन्होंने राजनैतिक और सामाजिक मुद्दों को लेकर चर्चा भी की।

राज्यपाल कोश्यारी ने कहा कि उत्तराखण्ड को पुष्कर सिंह धामी के रूप में युवा सीएम मिला है यह खासकर युवाओं के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि पुष्कर धामी को प्रशासनिक कार्यों की अच्छी समझ हैं। निश्चित ही वह उत्तराखण्ड में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। धामी के सीएम बनने का लाभ न सिर्फ युवाओं बेरोजगारों को मिलेगाा बल्कि हर वर्ग के विकास के नए द्वार खुलेंगे। श्री कोश्यारी ने उत्तराखण्ड के युवाओं से उत्तराखण्ड और देश की उन्नति के लिए काम करने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश की ताकत है। युवा अगर सही दिशा में काम करेंगे तोे निश्चित ही देश उन्नति के शिखर पर होगा।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments