Monday, March 16, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडBJP नेता भजनलाल शर्मा ने ली राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ,...

BJP नेता भजनलाल शर्मा ने ली राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ, सीएम धामी भी रहे मौजूद

एफएनएन, देहरादून :

BJP नेता भजनलाल शर्मा ने ली राजस्थान के CM पद की शपथ

जयपुर में पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बीजेपी नेता भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

PM मोदी पहुंचे शपथ समारोह स्थल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर में शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर पहुंचे। बीजेपी नेता भजनलाल शर्मा राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं, दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा भी राज्य के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राजस्थान में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए राजस्थान पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री धामी के ट्विटर हैंडल (एक्स) पर राजस्थान समारोह में पहुंचने को लेकर सीएम धामी की एक वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, “राजस्थान की नवनिर्वाचित भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होने के लिए जयपुर पहुंच गया हूं।”

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments