03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सीबीएसई की जल्द एग्जाम टेलीकाउंसिंलिंग शुरू करने की तैयारी, काउंसलरों से रजामंदी के बाद तय किया जा रहा समय

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : 10वीं और 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम जारी करने के बाद सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की एग्जाम टेलीकाउंसिंलिंग भी शुरू करने की तैयारी हो रही है। इसके लिए टेलीकाउंसलरों से समय तय किया जा रहा है। सुबह आठ से शाम पांच बजे तक काउंसलर अभिभावकों के साथ ही छात्रों के परीक्षा से जुड़े सवालों के जवाब देंगे।

सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं। 12वीं की परीक्षाएं दो अप्रैल, जबकि 10वीं की 13 मार्च तक चलेंगी। परीक्षा से पूर्व छात्रों के मन में परीक्षा का भय रहता है। किस तरह तैयारी करें व टाइम टेबल कैसे बनाएं, इसको लेकर अभिभावकों के साथ छात्र भी परेशान रहते हैं। ऐसे में बोर्ड ने परीक्षा से पूर्व टेली काउंसिलिंग की तैयारी शुरू कर दी है।

BJP नेता भजनलाल शर्मा ने ली राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ, सीएम धामी भी रहे मौजूद

सीबीएसई की टेलीकाउंसलर व न्यूरो साइक्लोजिस्ट डा. सोना कौशल गुप्ता के अनुसार, बोर्ड ने काउंसिलिंग के लिए रजामंदी ले ली है। काउंसलर अभिभावकों के साथ ही छात्रों के परीक्षा से जुड़े सवालों के जवाब भी देंगे। इसके अलावा परीक्षा के दिनों में घर के माहौल को शांत व बेहतर रखने पर ज्यादा जोर रहेगा।

परीक्षा के तनाव से दूर रहने के लिए टेलीकाउंसिंलिंग जरूरी

सीबीएसई के सिटी कार्डिनेटर व दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल दिनेश बड़थ्वाल ने छात्रों से परीक्षा से पूर्व के भय को दूर करने व टेलीकाउंसिलिंग का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की है। कहा कि इस महीने में ही एग्जाम टेलीकाउंसिंलिंग होगी। यह सुविधा सभी छात्रों के लिए उपलब्ध होगी। इसलिए छात्र बोर्ड की ओर से जारी काउंसलरों के नंबरों पर संपर्क कर अपने परीक्षा संबंधी सवाल पूछ सकते हैं।

Hot this week

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img