03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

अतिक्रमण के नाम पर उजाड़े गए व्यापारियों को मिले पहला स्थान : खान

Spread the love

एफएनएन, किच्छा : रेलवे स्टेशन के आगे शहर के ठेले लगाने के लिए जो बैंडिंग जॉन बनाया जा रहा है उससे पहले वहां से बडिया तक अतिक्रमण के नाम पर उजाड़े गए लगभग 240 दुकानदारों को कम से कम 8 फिट का स्थान प्रीति दुकानदार के हिसाब से उनके खोके लगाने के लिए मिलना चाहिए। उक्त वक्तव्य कांग्रेस के जिला सचिव एन यू खान ने प्रेस को जारी बयान में कही खान का कहना है कि बेंडिंग जॉन बनाने अथवा ठेलो को वहां लगाने के विरोधी नहीं पर जिन 240 दुकानदारों को बेरोजगार कर दिया गया था और उनको पूरी तरह से उजाड़ा गया था ऐसे परिवारों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया।

राजस्थान में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे सीएम धामी, पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद

उनको आजीविका चलाने के लिए दुकानों की जगह आवंटित किया जाना बेहद आवश्यक है। ऐसे लोग ठेले लगाने का व्यवसाय करने में सक्षम नहीं है मानवीय आधार पर उनको उनके अपने व्यवसाय हेतु दुकानों का आवंटन किया जाना बेहद आवश्यक है खान ने कहा के सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों को उनकी चिंता करनी चाहिए। ऐसा करने में शासन प्रशासन ध्यान नहीं देता है तो इन लोगों के साथ इनको न्याय दिलाने के लिए एक बड़ा आंदोलन भी किया जाएगा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता खान ने आरोप लगाया के अतिक्रमण के नाम पर रोजी-रोटी छीनने वाले और हजारों लोगों को सड़क पर लाने वाले यह बताएं कि अब वहां पर अतिक्रमण नहीं होगा न ही अभी तक सड़क का चौड़ीकरण किया गया है। खान का कहना था की उजाड़े गए लोगों को यदि शीघ्र ही न्याय नहीं मिला तो एक बैठक कर उनको न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी।

Hot this week

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img