Thursday, February 19, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
HomeChhattisgarhकौन बनेगा करोड़पति के 17वें सीजन में बिपल्व बिश्वास ने 1 करोड़...

कौन बनेगा करोड़पति के 17वें सीजन में बिपल्व बिश्वास ने 1 करोड़ रुपये की इनाम राशि जीती, बिग बी ने डिनर पर बुलाया

एफएनएन, बीजापुर : देश के चर्चित रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति में नक्सलगढ़ के एक सुरक्षाकर्मी ने इतिहास रच दिया है. कौन बनेगा करोड़पति के 17वें सीजन में बिपल्व बिश्वास ने 1 करोड़ रुपये की इनाम राशि जीती है. बिप्लव बिश्वास सीआरपीएफ में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं और वे मौजूदा समय में बीजापुर में तैनात हैं. उन्होंने एक करोड़ रुपये के लिए पूछे गए सवाल का चंद सेकेंड में उत्तर देकर इनाम की राशि जीत ली. इस तरह केबीसी के 17वें सीजन के वे दूसरे करोड़पति बन गए.

झारखंड निवासी हैं बिप्लव बिश्वास

बिप्लव बिश्वास झारखंड के रांची निवासी हैं. उन्होंने केबीसी में शुरू से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. केबीसी के 17वें सीजन में उन्होंने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट जीतकर हॉटसीट तक का सफर तय किया. शो की शुरुआत में ही उन्होंने अमिताभ बच्चन से गले मिलने की इच्छा जताई, जिसे बिग बी ने सहर्ष स्वीकार किया। बातचीत के दौरान बिप्लव ने जंगलों में तैनाती, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों और अपने साथी जवानों के बलिदान का भावुक जिक्र किया.

खेल के दौरान बिप्लव ने 5 लाख रुपये तक के सभी सवाल बिना किसी लाइफलाइन के पार कर लिए. 12.50 लाख के सवाल पर उन्होंने ऑडियंस पोल का सहारा लिया, 25 लाख पर संकेतसूचक लाइफलाइन और 50 लाख के सवाल में 50-50 का इस्तेमाल किया. इसके बाद जब 1 करोड़ का सवाल आया, तो बिप्लव का आत्मविश्वास देखते ही बनता था.

एक करोड़ की राशि जीतने पर बिप्लव ने क्या कहा

बिप्लव ने एक करोड़ की राशि जीतने के सवाल का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि मैंने सवाल सुनते ही तय कर लिया था कि मैं समय बर्बाद नहीं करूंगा. इसलिए मैंने डी ऑप्शन चुन लिया. इसके बाद मेरा जवाब सही निकला और मैंने एक करोड़ रुपये जीत लिए.

क्या था एक करोड़ रुपये का सवाल ?

बिप्लव बिश्वास से एक करोड़ रुपये की राशि के लिए कठिन सवाल पूछा गया. उनसे पूछा गया कि स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को फ्रांस से अमेरिका ले जाने वाले जहाज का नाम क्या था? इस सवाल का सही जवाब था इसेयर. इस सवाल के जवाब में बिप्लव ने बताया कि उन्हें जहाज के स्टीयरमैन का नाम तक याद है.

बिप्लव की असाधारण जानकारी और विनम्रता से प्रभावित होकर अमिताभ बच्चन ने उन्हें पूरे परिवार के साथ अपने घर डिनर के लिए आमंत्रित किया. एक करोड़ की राशि के साथ बिप्लव को एक कार भी इनाम के तौर पर मिली है. उनकी इस उपलब्धि ने सीआरपीएफ और पूरे बस्तर का नाम रौशन हुआ है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments