03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

एंजेल चकमा हत्यारोपी के घर पुलिस ने दी दबिश, आज हो सकती है गिरफ्तारी

एफएनएन, देहरादून : त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा हत्याकांड के मुख्य आरोपी यज्ञ राज अवस्थी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अपनी पूरी ताकत लगाई हुई है। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि उसके बारे में सुराग मिला है, पुलिस टीम उसके बेहद करीब है।

एंजेल चकमा का मुख्य हत्यारोपी राज यज्ञ अवस्थी गत 15 दिनों से पुलिस को चकमा दे रहा है। उसकी तलाश के लिए नेपाल पुलिस भी उसके ठिकानों को खंगाल रही है। दून पुलिस लगातार नेपाल पुलिस के संपर्क में है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस अब आरोपी राज यज्ञ अवस्थी के बेहद नजदीक है। संभवत: शुक्रवार रात तक वह पुलिस के हत्थे चढ़ सकता है। नौ दिसंबर को सेलाकुई में हुई घटना में घायल हुए एंजेल चकमा की 26 दिसंबर को उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने 14 दिसंबर को छह आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास में प्राथमिकी दर्ज की थी। चकमा की मौत के बाद इसे हत्या में तरमीम किया गया था।
आरोपी बॉर्डर इलाके में ही मौजूद
पुलिस ने पांच आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया लेकिन मुख्य आरोपी यज्ञ राज अभी भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दून पुलिस एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। जानकारी के मुताबिक नेपाल की पुलिस भी आरोपी को पकड़ने के लिए मदद कर रही है। नेपाल की पुलिस ने आरोपी के घर समेत कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इसके बाद भी उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका।
ऐसे में पुलिस अनुमान लगा रही है कि आरोपी बॉर्डर इलाके में ही मौजूद है। उसे लगातार ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए तेजी से सर्च ऑपरेशन चल रहा है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

Hot this week

Dehradun में 14 लाख रुपये की दिनदहाड़े लूट का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 की तलाश जारी

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में इंद्रेश अस्पताल...

Topics

Dehradun में 14 लाख रुपये की दिनदहाड़े लूट का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 की तलाश जारी

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में इंद्रेश अस्पताल...

Muzaffarnagar में भीषण सड़क हादसा, कार में जिंदा जले 6 लोग, हरिद्वार जा रहे थे सभी

एफएनएन, मुजफ्फरनगर : Muzaffarnagar उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में...

Dehradun में सड़क पार कर रही महिला को दो बाइकों ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img