03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Bihar: तेजस्वी यादव बने राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष |

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, पटना : आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें तेजस्वी यादव को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। राजद के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। तेजस्वी यादव को आज महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।

राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक पटना के मौर्या होटल में चल रही है। इस बैठक में तेजस्वी यादव को राजद का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती के साथ संजय यादव भी मौजूद थे।

लालू यादव की मौजूदगी में होगा बड़ा फैसला
बैठक की अध्यक्षता खुद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने किया। स्वास्थ्य कारणों और भविष्य की राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए लालू यादव अपनी विरासत को औपचारिक रूप से तेजस्वी के हाथों में सौंपने की तैयारी में हैं और इसी वजह से यह निर्णय लिया गया है। बैठक में लालू प्रसाद यादव के अलावा देशभर से आए लगभग 200 डेलिगेट्स और कार्यकारिणी के सदस्य शिरकत कर रहे हैं।
क्यों खास है यह बैठक?
बताया जा रहा है कि आगामी चुनाव और संगठन की मजबूती को देखते हुए एक ऊर्जावान नेतृत्व की जरूरत महसूस की जा रही है। तेजस्वी यादव पहले ही बिहार में विपक्ष का चेहरा बनकर उभरे हैं, लेकिन कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनके पास संगठन के अखिल भारतीय स्तर पर फैसले लेने की आधिकारिक शक्ति होगी। दरअसल तेजस्वी यादव को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर युवाओं को बड़ा संदेश देने की कोशिश की जा रही है।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img