03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

राजू श्रीवास्तव के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, 15 दिन बाद होश में आए कॉमेडियन

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली : मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव बीते 15 दिन से अस्पताल में अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनके परिवार और दोस्तों के अलावा उनके फैंस भी लगातार उनकी सलामती के लिए दुआएं कर रहे हैं। हर कोई अपने चहेते सितारे के जल्द वापस लौटने का इंतजार कर रहा है।  इसी बीच अब कॉमेडियन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राजू के फैंस और उनके की दुआओं का अब असर होते दिख रहा है। हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक 15 दिन बाद आखिरकार राजू श्रीवास्चव को होश आ गया है।

इस बारे में मीडिया से बात करते हुए राजू श्रीवास्तव के निजी सचिव गर्वित नारंग ने बताया कि राजू श्रीवास्तव को आज 15 दिन बाद होश आया है। एम्स दिल्ली में डॉक्टरों द्वारा उनकी निगरानी की जा रही है। उनके स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार हो रहा है।  उनके निजी सचिव ने यह भी जानकारी दी कि बताया- ‘राजू श्रीवास्तव को सुबह 8.10 बजे होश आ गया। इसके बाद 9 बजे डॉक्टर्स की टीम ने राजू की कंडीशन को भी चेक किया।

इससे पहले हाल ही में राजू श्रीवास्तव के मैनेजर ने भी उनकी सेहत से जुड़ी जानकारी फैंस के साथ साझा की थी। उन्होंने बताया था कि राजू श्रीवास्तव की हालत स्थिर और उनकी सेहत में अब धीरे-धीरे सुधार आ रहा है।  इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि राजू श्रीवास्तव के इलाज के लिए डॉक्टर न्यूरोफिजियोथेरेपी की मदद ले रहे हैं। ऐसे में अब उनके होश में आने की खबर सुन उनके चाहने वालों ने चैन की सांस ली होगी।

गौरतलब है कि 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करते हुए अचनाक बेहोश होकर गिर गए थे। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने यह जानकारी दी कि उन्हें दिल का दौर पड़ा है। इसके बाद से ही उनका इलाज दिल्ली के एम्स में जारी है। इस दौरान उनकी सेहत में कई तरह के उतार-चढ़ाव देखने को मिले। हालांकि, काफी दिनों बाद राजू से जुड़ी कोई अच्छी खबर सामने आई है।

Hot this week

Dehradun : भाजपा महिला नेताओं पर अभद्र फेसबुक टिप्पणी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राहुल गांधी के देहरादून दौरे...

Rahul Gandhi के कार्यक्रम के बाद सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi देहरादून में 17 जुलाई को...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Topics

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img