03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 16,488 नए मामले सामने आए, 113 की मौत

एफएनएन, नई दिल्ली :  पिछले 24 घंटे में 12,771 मरीज ठीक हुए हैं| भारत में अब तक 1.07 करोड़ मरीजों के कोरोनावायरस को मात देने में कामयाब रहने से रिकवरी रेट 97.14 प्रतिशत पर पहुंच गया है| भारत में कोरोनावायरस के नए मामलों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है| कोविड-19 के नए मामले 16,000 के पार पहुंच गए हैं| स्वास्थ्य मंत्रालय  की ओर से शनिवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 16,488 नए मामले आने के साथ देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,10,79,979 हो गई है| वहीं, बीते 24 घंटे यानी एक दिन में वायरस की वजह से 113 मरीजों की मौत हुई है| देश में अब तक करीब 1.57 लाख मरीज वायरस के चलते जान गंवा चुके हैं| स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 12,771 मरीज ठीक हुए हैं| भारत में अब तक 1.07 करोड़ मरीजों के कोरोनावायरस को मात देने में कामयाब रहने से रिकवरी रेट 97.14 प्रतिशत पर पहुंच गया है| रोजाना आधार पर, नए मामलों की तुलना में प्रतिदिन ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम होने से एक्टिव मामलों की संख्या बढ़ गई है| देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 1.59 लाख हो गई. एक्टिव मरीज 1.44 प्रतिशत हैं| मृत्यु दर यानी डेथ रेट 1.41 फीसदी है जबकि पॉजिटिविटी रेट यानी टेस्ट के दौरान संक्रमित निकलने की दर 2.13 प्रतिशत है| आईसीएमआर के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 7,73,918 टेस्ट हुए हैं| देश में अब तक कुल 21,54,35,383 नमूनों का परीक्षण किया गया है|

  • पिछले 24 घंटे में नए मामले- 16,488
  • अब तक कुल मामले- 11,079,979
  • पिछले 24 घंटे में ठीक हुए मरीज- 12,771
  • अब तक कुल ठीक हुए मरीज- 1,07,64,451
  • पिछले 24 घंटे में हुई मौत- 113
  • अब तक हुई कुल मौत- 1,56,938
  • एक्टिव मामले- 1,59,590

Hot this week

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img