03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

भारत में फिर एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा 3,46,786 नए कोविड-19 केस, 24 घंटे में हुई 2624 मौतें

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, नई दिल्ली: देश में कोरोना का प्रकोप हर दिन बढ़ता जा रहा है. शनिवार लगातार तीसरा दिन रहा जब देश में एक दिन में तीन लाख से ज्यादा मामले सामने आए. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में एक दिन में महामारी के रिकॉर्ड 3,46,786 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,66,10,481 हो गए हैं. मंत्रालय के शनिवार तक के आंकड़ों के मुताबिक 25 लाख से अधिक कोरोना के एक्टिव केस है. इसके मुताबिक 2624 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 1,89,544 हो गई है. आंकड़ों के लिहाज से शनिवार का दिन बेहद परेशान करने वाला है क्योंकि इस दिन न सिर्फ संक्रमितों की संख्या सर्वाधिक है बल्कि मृतकों की संख्या भी एक दिन में सबसे ज्यादा है. अगर पिछले 8 दिनों की बात करें तो इस अवधि मं करीब 20 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं.

इन मामलों के साथ सबसे ज्यादा चिंता का विषय है एक्टिव मरीजों की संख्या में इजाफा. देश में इस वक्त कुल 2552940 मरीज एक्टिव अवस्था में हैं. यानी कि इनका इलाज या तो अस्पताल में चल रहा है या फिर डॉक्टरों के दिशा निर्देशों पर यह होम आइसोलेशन में हैं. इन सबके बीच वैक्सीनेशन भी जारी है. ICMR द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में देश में 29,01,412 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई. जिसके बाद कोविड रोधी वैक्सीन लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 13,83,79,832 हो गई है

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...

Raipur Driver : रायपुर में 50 लाख लेकर फरार हुआ ड्राइवर गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

एफएनएन, रायपुर : Raipur Driver छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर...

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...

Nainital Advocate Death : कार के अंदर अधिवक्ता का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

एफएनएन, नैनीताल : Nainital Advocate Death उत्तराखंड के नैनीताल...

Topics

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...

Haridwar Road Accident : पिकअप और कार की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Road Accident हरिद्वार जिले के बहादराबाद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img