03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

भारत में कोविड-19 केसों में फिर सबसे बड़ा उछाल, एक दिन में 1,68,912 नए कोरोनावायरस मामले, कुल केस एक करोड़ 35 लाख पार

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली : कोरोनावायरस और उससे होने वाले रोग कोविड-19 के रोज़ाना सामने आते नए केस चिंताजनक गति से नित नया रिकॉर्ड कायम कर रहे हैं| सोमवार को एक बार फिर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए पिछले 24 घंटे के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में 1,68,912 नए कोरोनावायरस केस दर्ज किए गए हैं, जो एक दिन में रिकॉर्ड हुए केसों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है| इसके साथ ही देश में अब तक दर्ज हुए कुल कोविड केसों की तादाद 1,35,27,717 हो गई है| इसके अलावा, पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 904 मरीज़ों की इस घातक संक्रमण की वजह से मौत भी हुई है, और भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,70,179 हो गई है| वैसे, पिछले आठ दिन में देश में नए केसों का आंकड़ा सातवीं बार एक लाख के पार गया है, और यह लगातार छठा दिन है, जब कोरोनावायरस के एक लाख से ज़्यादा मामले दर्ज हुए हैं| अब से पहले, 11 अप्रैल को 1,52,879 नए केस, 10 अप्रैल को 1,45,384 नए मामले, 9 अप्रैल को 1,31,968 केस, 8 अप्रैल को 1,26,789 मामले और 7 अप्रैल को 1,15,736 कोविड केस दर्ज किए गए थे| 6 अप्रैल को देशभर में 96,982 नए केस दर्ज हुए थे, लेकिन 5 अप्रैल को देश में कोरोनावायरस के रोज़ाना आंकड़े ने पहली बार एक लाख का आंकड़ा दर्ज किया था, और कुल 1,03,558 मामले सामने आए थे|

कोविड-19 के नए केसों में लगातार होते इजाफे के बीच देश में उपचाररत मरीज़ों की तादाद भी लगातार बढ़ रही है, और एक वक्त पर एक लाख के आसपास पहुंच चुका कुल उपचाररत मरीज़ों की संख्या अब 12 लाख से ज़्यादा है| सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देशभर में इस वक्त 12,01,009 मरीज़ों का इलाज जारी है| इस बीच, भारत में कोरोनावायरस के खिलाफ जारी वैक्सीनेशन अभियान की गति भी खासी है, और भारत ने दुनियाभर में सबसे तेज़ गति से 10 करोड़ वैक्सीन डोज़ लगाने का रिकॉर्ड भी कायम किया| सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को पूरे देश में 29,33,418 डोज़ लगाई गईं, जिनके साथ भारत-भर में अब तक कुल 10,45,28,565 कोरोना वैक्सीन डोज़ लगाई जा चुकी हैं|

पिछले 24 घंटे में देश के जिन राज्यों से कोरोनावायरस इन्फेक्शन के सबसे ज़्यादा केस सामने आए हैं, उनमें महाराष्ट्र पिछले कई दिनों की तरह सोमवार को भी शीर्ष पर रहा| पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में कोविड-19 के 63,294 केस दर्ज किए गए| रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के नए मामलों ने नया रिकॉर्ड कायम किया था, और 10,774 नए केस सामने आए थे| इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में भी कोरोना के नए केसों का आंकड़ा सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया, और रविवार को राज्य में 15,343 नए मामले सामने आए थे|

 

Hot this week

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Budget मिलने के बाद भी 20 हजार बुजुर्गों की पेंशन अटकी, बैंक खातों में नहीं पहुंची राशि

एफएनएन, हरिद्वार : Budget जनपद में वृद्धावस्था पेंशन पाने...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

Ram Mandir चढ़ावा मामले पर सियासत तेज, विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन, लखनऊ : Ram Mandir अयोध्या के राम मंदिर से...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

pune केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कैफे में रची गई थी हत्या की साजिश

एफएनएन, पुणे : pune के चर्चित उद्योगपति केतन हत्याकांड...

rudrapur में बंद मकान से किराएदार का शव बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img