03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली का खूंखार Psycho Serial Ladies Killer गिरफ्तार, छह महिलाओं की हत्याएं कबूलीं

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google


एफएनएन ब्यूरो, बरेली। जिले में महिलाओं की सिलसिलेवार हत्याएं करने वाले साइको किलर को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। उसने छह महिलाओं की हत्याएं करने की बात कबूल भी कर ली है।

तलाश में जुटी थीं पुलिस की 22 टीमें

पुलिस के कई आला अफसर आरोपी से कड़ी पूछताछ में जुट गए हैं। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि तीन दिन पहले ही तीन संदिग्ध साइको किलर्स के स्केच भी जारी कराए थे। बरेली पुलिस की 22 टीमों को साइको किलर की तलाश में लगाया गया था। जिन इलाकों में वारदात हुईं थीं, वहां 600 नए सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए। इसके अलावा पुलिस ने करीब 1500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एक टीम को महाराष्ट्र भेजकर सीरियल किलर को लेकर स्टडी की गई।

बरेली पुलिस ने शाही थाना क्षेत्र में बुझिया माइनर के पास से 35 साल के सीरियल किलर कुलदीप को पकड़ा। कुलदीप उन्हीं चेहरों में से एक है, पुलिस ने जिसका स्कैच जारी किया था। पूछताछ के बाद कुलदीप ने एक-एक करके, छह हत्याओं का राज कबूलना शुरू किया तो पुलिस भी मर्डर मिस्ट्री का कारण सुनकर दंग रह गई। 

शाही-शीशगढ़ इलाके में सवा साल में 10 महिलाओं की हत्याएं

एसपी साउथ मानुष पारीक ने बताया कि पिछले साल जून से अब तक लगभग सवा साल के भीतर शाही और शीशगढ़ थाना क्षेत्रों में लगभग एक ही पैटर्न पर अज्ञात हत्यारे के हाथों 10 महिलाओं की नृशंस हत्याएं हो चुकी हैं। पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद हत्यारा पकड़ में नहीं आ रहा था।

बरेली का साइको सीरियल लेडीज किलर, पुलिस के फंदे में

नवाबगंज के गांव का है 30 वर्षीय सीरियल किलर

एसपी साउथ श्री पारीक ने बताया कि पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी साइको किलर नवाबगंज के गांव बाकरगंज सानुआ का रहने वाला कुलदीप कुमार गंगवार है। नवाबगंज से शाही-शीशगढ़ थाना क्षेत्रों में जाकर महिलाओं को टारगेट करता था। हत्थे चढ़ने पर गला दबाकर उनकी हत्या कर देता था। आरोपी की उम्र करीब 35 साल है। सभी घटनाएं उसने शाही-शीशगढ़ क्षेत्र में ही की हैं। पुलिस ने साइको किलर को गिरफ्तार करने के बाद घटनास्थल पर ले जाकर उससे पूछताछ की। सभी महिलाओं की हत्या के बारे में उससे डिटेल में जानकारी ली है।

साइको सीरियल किलर कुलदीप गंगवार, लाल घेरे में

सौतेली मां के बर्ताव ने बना डाला खूंखार सीरियल किलर

नवाबगंज के रहने वाले कुलदीप ने पुलिस अफसरों को कड़ी पूछताछ के बाद बताया कि उसका परिवार खेती-बाड़ी करता है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। जब वह छोटा था तो उसकी मां की मौत हो गई। वह सौतेली मां के व्यवहार से बहुत दुखी था। सौतेली मां उसका उत्पीड़न करती थी। उसे खाना नहीं देती थी। बात-बात में झगड़ा कर उसका गला दबाने की कोशिश करती थी। इसी वजह से उसे सनक सवार हो गई। महिलाओं को लेकर उसमें हिंसा और गुस्सा बढ़ता गया। जिसकी वजह से वह साइको किलर बन गया।

बरेली का साइको सीरियल लेडीज किलर, पुलिस के फंदे में

इन पांच वजहों से निशाने पर आया साइको किलर

नवाबगंज के रहने वाले साइको किलर की रिश्तेदारी शाही शीशगढ़ के दो गांव में हैं। उसकी बहन ब्याही है। साइको किलर ने एक बंगाली महिला के साथ शादी की थी। पूछताछ में महिला ने भी बताया कि वह झगड़ा करता था। उसका व्यवहार हिंसात्मक था। गला पकड़कर झगड़ा करने लगता था। साइको किलर ने जिन महिलाओं को निशाना बनाया। उनमें सभी अधेड़ उम्र की थी। इसके अलावा सभी की गला दबाकर हत्या की गई। हत्या से पहले आरोपी उनके साथ छेड़छाड़ करता था। सभी महिलाएं घटना के दौरान अकेली थी। वह महिलाओं से पहले काफी देर तक बातचीत करता था। इसके बाद मौका मिलते ही उनकी हत्या कर देता था।

न बाइक न कार, पैदल घूमता था साइको किलर
कुलदीप कुमार के पास कार, साइकिल बाइक कुछ नहीं है। वह पैदल घूमता था। बस, ऑटो में सफर करता था। महिलाओं से काफी खुलकर बात करता था। खासकर अकेली महिलाओं को टारगेट करता था।

मोबाइल नहीं चलाने की वजह से बचता रहा

मोबाइल इस्तेमाल न करने की वजह से ही पुलिस को उसे पकड़ने में काफी समय लगा। उसको पकड़ने के बाद पुलिस ने उसके तमाम वीडियो बनाए। यहां तक कि महिला स्टेच्यू के साथ घटना का रिक्रिएशन भी कराया। उसने हूबहू वैसी ही गांठे बांधीं जैसी घटना के दौरान महिलाओ की गला दबाकर हत्या करते वक्त बांधी थीं।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Khatima Dharmantaran के 3 मामलों पर बड़ी कार्रवाई, SSP ने SIT गठित कर शुरू कराई जांच

खटीमा में धर्मांतरण के 3 मामलों पर पुलिस का...

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Topics

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Badrinath Highway पर पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 7 घायल

एफएनएन, ऋषिकेश : Badrinath Highway उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img