03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Bareilly: पाकिस्तानी मूल की बर्खास्त शिक्षिका से अब ₹46.88 लाख वसूलने की तैयारी

Spread the love

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। फर्जी दस्तावेजों से फतेहगंज पश्चिमी विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय माधौपुर में नौ साल तक तैनात रही पाकिस्तानी शिक्षिका शुमायला खान को वेतन और अन्य मदों में दिए गए ₹46 लाख 88 हजार 352 रुपये की उसकी चल-अचल संपत्ति से वसूली की तैयारियों में जुट गया है। खंड शिक्षा अधिकारी फतेहगंज पश्चिमी भानु शंकर गंगवार ने वसूली की रकम के सत्यापन के लिए विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी है। सत्यापन के बाद रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजी जाएगी।

पाकिस्तान मूल की बर्खास्त शिक्षिका शुमायला खान

बेसिक शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी मूल की शुमायला खान ने फर्जी निवास प्रमाणपत्र के जरिये बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक की नौकरी हासिल कर ली थी। वह प्राथमिक विद्यालय माधौपुर में वर्ष 2015 से सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थी। उसके विरुद्ध पाकिस्तानी नागरिक होने का आरोप लगाते हुअ को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी।

शिकायत पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शमायला के स्थायी निवास और अन्य प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराया था। एसडीएम सदर रामपुर की जांच में साफ हुआ कि शुमायला का स्थायी निवास प्रमाणपत्र पाकिस्तानी नागरिक होने के महत्वपूर्ण तथ्य को छिपाकर बनवाया गया था।
पिछले साल स्थायी निवास प्रमाणपत्र रद्द होने पर हुई थी निलंबित
शुमायला खान का स्थायी निवास प्रमाणपत्र पिछले साल निरस्त कर दिया गया था। बेसिक शिक्षा विभाग ने कई बार शिक्षिका शुमायला से स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन उसने कभी संतोषजनक जवाब नहीं दिया। लिहाजा, बीएसए ने तीन अक्तूबर 2024 को उसे निलंबित कर दिया था। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद पिछले दिनों शुमायला की सेवाएं समाप्त कर उसे बर्खास्त कर दिया गया। बीएसए संजय सिंह के निर्देश पर फतेहगंज पश्चिमी के खंड शिक्षा अधिकारी भानु शंकर गंगवार ने संगीन धाराओं में एफआईआर भी दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वसूली की रकम में दो बार मिला बोनस भी शामिल
शुमायला से की जाने वाली वसूली की रकम में वेतन, भत्तों समेत वर्ष 2016-17 और 2020-21 में मिले बोनस की रकम भी शामिल की गई है। वित्त एवं लेखाधिकारी नीरज पाठक के मुताबिक खंड शिक्षा अधिकारी से प्राप्त रिपोर्ट का सत्यापन कर जल्द वसूली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। तैनाती से बर्खास्तगी तक जारी वेतन समेत अन्य रकम की गणना कर मिलान किया जाएगा।

Hot this week

Katni grp की बड़ी कार्रवाई, 10.30 लाख के जेवरों के साथ 5 शातिर आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, कटनी : रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Jantar Mantar पर प्रदर्शन 13वें दिन भी जारी, सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता

एफएनएन, नई दिल्ली : Jantar Mantar राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

Topics

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img