03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

केंद्र से मिले ₹60 करोड़ से चमकेगी अपनी बरेली, नगर निगम प्रशासन ने बनाया खाका

20 जनवरी सोमवार को विस्तृत चर्चा और मंजूरी के लिए नगर निगम बोर्ड की बैठक में पेश होंगे प्रस्ताव, मेयर ने भी दिखाई हरी झंडी

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। नगर निगम प्रशासन ने 15वें केद्रीय वित्त आयोग के तहत मिले 60 करोड़ रुपये के अनुदान से बरेली महानगर को ढेर सारे विकास कार्यों से चमकाने का खाका तैयार किया है। सोमवार को इस प्रस्ताव को नगर निगम बोर्ड की बैठक में मंजूरी के लिए लाया जाएगा। इसके बाद टेंडर्स के आवेदनों और मंजूरी की प्रक्रिया शुरू होगी।

बरेली नगर निगम प्रशासन ने 15वें केंद्रीय वित्त आयोग से प्राप्त 60 करोड़ रुपये के अनुदान से बहुत सी नई सड़कें और नाले-नालियों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया है। यह प्रस्ताव पार्षदों द्वारा उनके वार्डों में कराए जाने वाले विकास कार्यों के मांगपत्रों के आधार पर बनाया गया है। 

प्रस्ताव के अनुसार सुभाषनगर में बरसाती जल भराव से निपटने और घनी आबादी से पानी की निकासी सुनिश्चित कराने के लिए मुख्य नाला और 18 नालियों के निर्माण का प्रस्ताव है। इसके साथ ही सुङाषनगर में मुख्य मार्केट से रेलवे अंडरपास तक 1.40 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से सड़क निर्माण का एस्टीमेट भी बनाया गया है। इसी वार्ड में खन्ना बिल्डिंग से तपेश्वरनाथ मंदिर तक 1.5 करोड़ रुपये की लागत से सीसी रोड और नाली का निर्माण होगा।

वार्ड-10 में प्रीति विहार से संभव अस्पताल तक और वार्ड-26 में कुर्मांचल नगर काॅलोनी में आरसीसी नाली और सड़क निर्माण, वार्ड 54 और 61 में धोबी चौराहा से दिव्य प्रकाश प्रेस होते हुए रेलवे लाइन तक सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव है।

इसके अलावा वार्ड 55 में कृष्णा होम्स के सामने मिनी बाईपास रोड से अतुल मिश्रा के मकान तक सडक़ बनेगी। वार्ड 46 में मिनी बाईपास रोड पर भसीन ट्रेडर्स से हार्टमन काॅलेज गेट नंबर दो होते हुए रामलीला ग्राउंड के मेन गेट तक साइड पटरी, नाली निर्माण और हॉट मिक्स सड़क निर्माण कराया जाएगा। वार्ड 60 शाहदाना में शहामतगंज चौराहा से साहू गोपीनाथ चौराहा और बांस मंडी रोड होते हुए फूल चौराहा तक सड़क चौड़ीकरण और नाली मरम्मत का प्रस्ताव बनाया गया है।

जलभराव और अन्य ज्वलंत समस्याओं से प्रभावी ढंग से निपटेंगे

भारत के 15वें केंद्रीय वित्त आयोग से प्राप्त हुए 60 करोड़ रुपये के अनुदान से बरेली महानगर के विभिन्न वार्डों में निर्माण कार्यों कराने की योजना है। संबंधित वार्डों के पार्षदों से प्राप्त हुए इन सभी प्रस्तावों को 20 जनवरी सोमवार को नगर निगम बोर्ड की बैठक में लिस्तृत चर्चा के बाद मंजूरी दिलवाई जाएगी। नाले-नालियों, सड़कों और पथप्रकाश जैसे तमाम नए विकास कार्य होने से शहर के निचले इलाकों में जल भराव और अन्य कई प्रमुख जनसमस्याओं का स्थायी रूप से प्रभावी निपटारा हो सकेगा।- डॉ. उमेश गौतम, महापौर, बरेली।

डॉ. उमेश गौतम, महापौर, बरेली

Hot this week

80s AI ट्रेंड का क्रेज, फोटो अपलोड करने से पहले रहें सावधान

एफएनएन, देहरादून : 80s AI सोशल मीडिया यूजर्स के...

uttarakhand में होमस्टे को मिलेगी ग्रीन पहचान, पर्यटन विभाग ने शुरू की नई पहल

एफएनएन, देहरादून : uttarakhand में पर्यटन को अधिक सतत...

Topics

80s AI ट्रेंड का क्रेज, फोटो अपलोड करने से पहले रहें सावधान

एफएनएन, देहरादून : 80s AI सोशल मीडिया यूजर्स के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img