03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली: घर के बाहर खेल रहे बच्चे को बाइक सवार ने पटाखा दिया, पटाखा बच्चे के हाथ में ही फट गया

एफएनएन, बरेली: थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव बिचपुरी में घर के बाहर खेल रहे बच्चे को बाइक सवार ने पटाखा दे दिया। पटाखा बच्चे के हाथ में ही फट गया, जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों ने बेटे को जान से मारने की नीयत से हाथ में पटाखा (बम) देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव बिचपुरी निवासी बच्चे की मां ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि उनका 11 वर्षीय बेटा लव शर्मा शनिवार दोपहर को घर के बाहर खेल रहा था। आरोप है कि कोई अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से आया और उनके बेटे के हाथ में एक पटाखा देकर उसे जलाने को कहा और वहां से चला गया। इसके बाद उनके बेटे ने पटाखा चलाया तो ऐसा लगा जैसे बहुत तेज कोई विस्फोट हुआ है।

आवाज सुनकर बाहर आई तो उनका बेटा खून से सना हुआ घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। जिसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची डायल 112 की पहुंची पुलिस ने रामगंगा नगर चौकी पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि रामगंगा चौकी पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। जिसकी शिकायत उन्होंने एक्स के माध्यम से उच्च अधिकारियों से भी की है। वहीं रामगंगानागर चौकी इंचार्ज विजयपाल सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- ऋषिकेशः ब्रेक फेल होने से गहरी खाई में गिरा ट्रक, महिला समेत 4 ने बेकाबू ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई ;1 की मौत

Hot this week

Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल

एफएनएन, अयोध्या: Purvanchal Expressway पर बुधवार सुबह करीब पांच...

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img