03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ऋषिकेशः ब्रेक फेल होने से गहरी खाई में गिरा ट्रक, महिला समेत 4 ने बेकाबू ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई ;1 की मौत

एफएनएन, ऋषिकेशः उत्तराखंड के ऋषिकेश में से दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। दरअसल, ब्रेक फेल होने से एक ट्रक के गहरी खाई में गिरने से 1 की मौत हो चुकी है। इस दौरान महिला समेत 4 ने बेकाबू ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई है। इस घटना में उन्हें हल्की चोटें आई है। वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने खाई में गिरे व्यक्ति का रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह एक ट्रक उत्तरकाशी से ऋषिकेश आ रहा था। इसी बीच करीब 3 बजे ट्रक नरेंद्र नगर के पास ब्रेक फेल होने से खाई में गिर गया। इसमें 1 महिला, 2 बच्चे और 2 व्यक्ति सवार थे। वहीं, ट्रक के बेकाबू होने के चलते महिला, बच्चे और ड्राइवर ट्रक से कूद गए। जिनको हल्की चोटें आई है। इस दौरान ट्रक समेत कंडक्टर गहरी खाई में गिर गए। इसके चलते कंडक्टर को गंभीर चोटें आई। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने कंडक्टर का रेस्क्यू कर सरकारी अस्पताल नरेंद्र नगर लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया।

बता दें कि इस दौरान मृतक और घायलों की पहचान मूल निवासी नेपाल के रूप में हुई है। यह सभी लोग उत्तरकाशी से ऋषिकेश आ रहे थे। इसी बीच ट्रक की ब्रेक फेल होने से यह हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा में यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई, बस में लगभग 40 से 50 लोग सवार थे; 20 लोगों की मौत

Hot this week

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img