03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बागेश्वर बाजार दीपावली पर सजा, उमड़ रहे खरीदार; इन चीजों की बढ़ी डिमांड

Spread the love

एफएनएन, बागेश्वर:  दीपावली की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इस खास पर्व को यादगार बनाने की कवायद न सिर्फ ग्राहक, बल्कि वह व्यवसायी भी कर रहे हैं, जिनकी दुकानों पर खरीदारों का रेला उमड़ रहा है। खास कर दीवाली की धमक से कपड़ा व्यवसायियों की बांछे खिल गई हैं। दशहरा के बाद लोगों की नजर दीपावली पर टिकी रहती है। ऐसे में इस त्योहार को यादगार बनाने के हर जतन हो रहे हैं।

बात चाहे सराफा दुकानों की हो या फिर होजरी की। बर्तन की दुकान हो या फिर किराना की, हर जगह दीपावली के तैयारी की धूम मची है। खास कर इलेक्ट्रॉनिक सामान के व्यवसायी इस अनोखे अवसर को भुनाने में कोई कोताही नहीं बरत रहे।

बाजार सजने के साथ ही मोबाइल, टीवी, म्यूजिक सिस्टम आदि की दुकान पर भी ग्राहकों की भीड़ इकट्ठा होने लगी है। संभावित मांग के मद्देनजर दुकानदारों ने खास रेंज के सामान मंगा रखे हैं। दीपावली की तैयारी का अंदाजा सिर्फ इस बात से लगाया जा सकता है कि सामान्य दिनों की अपेक्षा बाजार में अधिक भीड़ देखी जा रही है।

खास रेंज का खास ख्याल

दीपावली की तैयारी के बावत दुकानदारों ने अपनी कमर पूरी तरह कस ली है। इसी का परिणाम है कि दुकानदारों ने पहली बार बाजार को ऐसे कीमती सामानों से गुलजार करने की कोशिश की है, जो पहले यहां नहीं देखे गए। बात कपड़े की हो या फिर आभूषण की। हर तरह के उत्पाद से बाजार भरे पड़े हैं। ब्रांडेड सामान की बढ़ती मांग के मद्देनजर व्यवसायी पूरी तरह तैयार हैं। यूं कहें कि हर तरह के व्यक्ति को समुचित रूप से संतुष्ट करने की उन्होंने योजना बनाई है।

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img