03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बढ़ेगी वायुसेना की ताकत; आज फ्रांस से भारत आएंगे तीन और राफेल फाइटर जेट, जानें- कबतक मिल जाएंगे सभी 36 विमान

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : भारतीय वायुसेना की मारक क्षमता बढ़ने वाली है। राफेल लड़ाकू विमानों की नई खेप आज भारत पहुंचने वाली है। जानकारी के मुताबिक तीन राफेल लड़ाकू विमान आज शाम को अंबाला एयरबेस पर लैंड करेंगे। तीनों विमान सात हजार किलोमीटर की दूरी तय करके फ्रांस से भारत पहुंचेंगे। यूएई में उड़ान के दौरान आसमान में ही इन विमानों में ईंधन भरा जाएगा। बता दें कि फ्रांस और भारत के बीच 36 राफेल विमानों का करार हुआ है। इनमें से 21 भारत को सौंपे जा चुके हैं, लेकिन अब तक 11 विमान ही भारत आए हैं। ये सभी अंबाला में मौजूद वायुसेना के गोल्डन एरो स्कावड्रन का हिस्सा हैं। आज आने वाले तीनों राफेल विमान इसी स्कावड्रन में शामिल होंगे। आज भारत आ रहे तीन विमानों के अलावा अप्रैल के अंत तक पांच और राफेल जेट भारत पहुंच जाएंगे। वहीं 2022 तक सभी 36 विमान भारत को मिल जाएंगे।

5 अन्य विमान अप्रैल के अंत तक सौंप दिए जाएंगे

भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने मंगलवार को जानकारी दी कि अप्रैल के अंत तक पांच और राफेल जेट भारत को मिल जाएंगे। राजदूत ने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि भारत को हम कोरोना महामारी के बावजूद समय पर  राफेल सौंपने के लिए सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक 21 राफेल भारत को सौंपे गए हैं। इनमें से  11 पहले ही भारत को मिल चुके हैं, तीन अभी उड़ान भड़ने वाले हैं। 5 अन्य विमान अप्रैल के अंत तक सौंप दिए जाएंगे। 2022 तक सभी 36 विमानों को भारत को सौंप दिया जाएगा।

विमान हैमर मिसाइल से लैस

राफेल विमान ने पिछले साल जुलाई-अगस्त में भारत को मिलने शुरू हो गए थे। वायुसेना ने भी काफी जल्दी से इसका इस्तेमाल शुरू कर दिया था। एलएसी पर चीन के साथ तनाव के बीच विमान को पूर्वी लद्दाख और अन्य मोर्चों पर  पर गश्त के लिए भी तैनात किया गया था। विमान हैमर मिसाइल से लैस हैं, जिससे इनकी बालाकोट की तरह एयर टू ग्राउंड स्ट्राइक करने की क्षमता बढ़ी है।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img