03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बदायूं: पुरानी रंजिश में ग्राम प्रधान के घर पत्थर बाजी फायरिंग; ग्राम प्रधान के पैर में गोली लगी अस्पताल में भर्ती

Spread the love

एफएनएन, बदायूं: पुरानी रंजिश में 15 से 20 लोगों ने ग्राम प्रधान के घर पर चढ़ाई कर दी। पत्थर बाजी की और घर पर फायरिंग की। ग्राम प्रधान के पैर में गोली लगी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की ओर से आरोपियों के खिलाफ तहरी दी गई है।

कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के गांव आरिफपुर नवादा में गुरुवार देर रात लगभग सवा 10 बजे कुछ लोगों ने प्रधान के घर पर चढ़ाई की। पत्थरबाजी करने के बाद फायरिंग शुरू कर दी। ग्राम प्रधान महमूद आलम उर्फ बाबर के पैर में गोली लगी। वह घायल हो गए। मौके पर भगदड़ मच गई। लोगों ने घायल प्रधान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्रधान ने बताया कि गांव निवासी दानिश से उनकी चुनाव के दौरान से रंजिश चल रही है। गुरुवार की रात वह अपने भाई हैदर के साथ में बाइक से अपने मेडिकल स्टोर से वापस घर जा रहे थे। रास्ते में दानिश और उसके साथियों ने रोक लिया। जिसे कहा सुनी होने लगी। मामला शांत हो गया ग्राम प्रधान और उनके भाई हैदर अपने घर पहुंच गए।

आरोप है कि कुछ समय के बाद दानिश और उसके साथियों ने प्रधान के घर पर चढ़ाई कर दी और फायरिंग की। जिससे एक गोली प्रधान के पैर में लगी। इस घटना से मौके पर भगदड़ मच गई। जब भीड़ जमा हुई तो हमलावर मौके से फरार हो गए। परिजन और ग्रामीण घायल प्रधान को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव और सीओ उझानी शक्ति सिंह ने ग्राम प्रधान से जानकारी की। परिजनों की ओर से तहरीर दी गई है पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी सिटी ने बताया की घायल से बात की गई थी। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also read- बाराबंकी में बड़ा सड़क हादसा, 2 कार और 1 ऑटो की टक्कर….एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Hot this week

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img