03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कपाट खुलते ही यमुनोत्री धाम में भक्‍तों की भारी भीड़, घोड़े और पालकी वालों को जानकीचट्टी में रोका, हाईवे पर भी लगी वाहनों की कतार

Spread the love
एफएनएन, देहरादून : यमुनोत्री धाम में कपाट खुलने के बाद से ही तीर्थयात्रियों की भीड़ उमड़ने लगी है। ऐसे में एक तरफ जहां प्रशासन डंडी कंडी और घोड़ा संचालकों को जानकीचट्टी में रेाक रहा है, वहीं, हाईवे पर ट्रैफिक जाम की समस्या भी दूर नहीं हो पा रही है। शनिवार को जहां यात्रा के दूसरे दिन हाईवे पर जाम के कारण यात्री कई घंटे तक परेशान रहे थे, वहीं, आज भी सुबह से हाईवे पर यही हाल बना हुआ है।

हाईवे पर खरादी के पास आधी रात से वाहनों की कतार लगी है। इधर, डामटा से लेकर नौगांव, बड़कोट, दुबाटा, गंगनानी, पालीगाड़ आदि जगहों पर सैकड़ों वाहनों में हजारों श्रद्धालुओं को रोका हुआ है। साथ ही यमुनोत्री के पैदल मार्ग पर सुबह से घोड़े खच्चरों और डंडी पालकी को रोकने से यात्रा पर आए श्रद्धालुओं के साथ ही मजदूरों में भी आक्रोश है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
Yamunotri Dham Horses and palanquins stopped at Jankichatti Traffic Jam on highway Photos

मजदूरों ने चारधाम यात्रा प्रशासन पर तानाशाह रवैया अपनाने का आरोप लगाया। हालांकि पैदल श्रद्धालु जा रहें हैं। वहीं, मजदूरों व कुली एजेंसी से जुड़े लोगों का कहना है कि उन्होंने सरकार को राजस्व देकर यह व्यवस्था ली और अब मजदूरों को रोका ज रहा है।
Yamunotri Dham Horses and palanquins stopped at Jankichatti Traffic Jam on highway Photos

इधर, पुलिस प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा के लिहाज से ऐसी व्यवस्था बनाई गई है। धीरे-धीरे उन्हें आगे भेजा जाएगा। दरअसल, जानकीचट्टी से पांच किमी का पैदल मार्ग शुरू होता है। जैसे-जैसे इस पैदल मार्ग पर आगे बढ़ते जाते हैं तो यह संकरा होता जाता है।
Yamunotri Dham Horses and palanquins stopped at Jankichatti Traffic Jam on highway Photos

यात्रा सीजन में पैदल मार्ग के किनारे-किनारे पर ग्रामीण फड़ व खोखे लगाकर दुकानें भी लगाते हैं। वहीं पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं के साथ ही घोड़ा-खच्चरों, डंडी-कंडी का भी संचालन किया जाता है। इस साल यहां यमुनोत्री धाम के कपाटोद्घाटन के साथ ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।
Yamunotri Dham Horses and palanquins stopped at Jankichatti Traffic Jam on highway Photos

भीड़ के कारण पैदल मार्ग पर जगह-जगह श्रद्धालु फंस रहे हैं। श्रद्धालुओं के फंसने से पैदल मार्ग पर दबाव पड़ने की संभावना है। वहीं पैदल मार्ग पर पहाड़ी से पत्थर गिरने का भी हर पल खतरा रहता है। जिसे देखते हुए मजदूरों के रोका जा रहा है।

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Topics

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img