03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हथियारबंद लोगों ने वॉटर स्पोर्ट्स के कर्मचारियों पर किया हमला, मोटर वोट जलाई

Spread the love
  • नानकसागर जलाशय में सैलानियों के मनोरंजन के लिए तीन मोटर वोट को आग लगाकर जला दी।
    एक राउंड हवाई फायरिंग भी की।

एफएनएन, नानकमत्ता:  बीती रात्रि हथियारबंद लोगों ने धारदार हथियारों के साथ नानकसागर जलाशय में तैनात मोटर वोट के कर्मचारियों के साथ हमला कर घायल कर दिया। मोटर वोट को आग के हवाले कर दिया। कर्मचारियों ने नानक सागर में कूद कर अपनी जान बचाई। सूचना पर थाना अध्यक्ष ने घटनास्थल में पहुंचकर घटना की जानकारी और कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम गढ़ी पट्टी निवासी गगनदीप सिंह पुत्र तारा सिंह, गौरव वर्मा पुत्र राजेन्द्र वर्मा ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि नानक सागर जलाशय में नानक सागर वाटर स्पोर्ट के नाम पर सैलानियों के मनोरंजन के लिए मोटर वोट का संचालन करते आ रहे हैं।

नानक सागर जलाशय में 12 सीटर, 6 सीटर, 4 सीटर मोटर वोट उतार रखी है। देखरेख के लिए तीन कर्मचारी सितारगंज के ग्राम लोका निवासी विनीत सिंह राणा पुत्र मनोज सिंह राणा, ग्राम कानपुर मटिया निवासी आदित्य राणा पुत्र श्री जितेंद्र सिंह राणा, सितारगंज के ग्राम पिण्डारी निवासी रोहित सिंह राणा पुत्र संजीत सिंह राणा को रखा है। वाटर सपोर्ट के स्थान पर एक टिकट केबिन बनाया गया है। जिसमें सुरक्षा निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। बुधवार की रात्रि केबिन में तीनों कर्मचारी सो रहे थे।

रात्रि 1:00 बजे कुछ हथियार बंद लोग वहां आ धमके जिनके द्वारा धार धार हथियारों से केबिन व सीसीटीवी कैमरा को वहां पास में खड़ी मोटरसाइकिल संख्या uk06 ए एल 1299 को क्षतिग्रस्त कर दिया। कर्मचारियों को बंधक बनाकर उनके साथ जमकर मारपीट कर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे थे। तीनों कर्मचारी को बुरी तरह से घायल कर दिया। पानी में पड़ी तीन मोटर वोट को तेल छिड़ककर आग लगा दी।

मोटर वोट पर लगे इंजन गायब पाए गए। दो जली हुई मोटर बोर्ड नानक सागर जलाशय के बीचों-बीच पाई गई। हथियारबंद लोगों ने धारदार हथियारों से तीनों कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की आदित्य सिंह राणा के बाल झुलाज गए जिसने पानी में कूद कर अपनी जान बचाई विनीत और रोहित के गुम चोटें आई हैं। नानकसागर जलाशय में वाटर स्पोर्ट को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हथियारबंद लोगों ने तमंचे दिखाकर कर्मचारियों के मोबाइल फोन सहित ले गए हैं। कर्मचारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। हथियार बंद लोगों ने हवाई फायरिंग भी की। हथियार बंद जाते-जाते केबिन का कैमरा और डीवीआर भी ले गए।

पीड़ित की शिकायत पर थाना अध्यक्ष देवेंद्र गौरव अपनी पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपकर खुलासे की मांग की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। नानक सागर जलाशय में वॉटर स्पोर्ट्स में देखने वालों की भीड़ एकत्रित हो गई। भाजपा के पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा, पूर्व ब्लाक प्रमुख गुरजीत सिंह, समाजसेवी राजन चौहान, जगजीत सिंह, पीयूष गुप्ता, उमेश अग्रवाल, घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली,

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img