03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान में 24 टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन शुरू

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : सीएसआइआर के केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (CSIR CBRI) ने सीधी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम टेक्निकल असिस्टेंट के कुल 24 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना मंगलवार, 9 जनवरी 2024 को जारी किए जाने के बाद आवेदन प्रक्रिया आज यानी बुधवार, 10 जनवरी से शुरू कर दी है। पदों के अनुसार निर्धारित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन मोड में निर्धारित आखिरी तारीख 7 फरवरी तक अप्लाई कर सकते हैं।

CSIR CBRI Recruitment 2024: ऐसे करें आवेदन

केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान में टेक्निकल असिस्टेंट की भर्ती (CSIR CBRI Recruitment 2024) के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, cbri.res.in पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से सम्बन्धित पेज पर जाकर अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकते हैं। इसके बाद उम्मीदवारों को सबमिट किए गए अप्लीकेशन की हार्डकॉपी को 20 फरवरी 2024 तक सीबीआरआइ के रूड़की स्थित ऑफिस में जमा करना होगा। अप्लीकेशन विंडो 10 जनवरी की शाम 5 बजे से शुरू होकर 7 फरवरी की शाम 5 बजे तक ओपेन रहेगी।

CSIR CBRI Recruitment 2024: आवेदन से पहले जानें योग्यता

सीएसआइआर के केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान में टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती (CSIR CBRI Recruitment 2024) के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवारों को सिविल इंजीनियरिंग या आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग या इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा न्यूनतम 60 फीसदी के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, सम्बन्धित क्षेत्र में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए। हालांकि, कुछ पदों के लिए फिजिक्स या केमिस्ट्री या जियोलॉजी में बीएससी किए उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें : रुद्रप्रयाग में गुलदार का आतंक, सीसीटीवी में कैद हुई चहलकदमी, दहशत में लोग

इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों का आयु आवेदन की आखिरी तारीख को 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img