03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

ऐशन्या का BCCI पर फूटा गुस्सा! बोली-उन 26 परिवारों के साथ आपकी भावना ही नहीं, क्योंकि आपके घर से कोई नहीं गया

Spread the love

एफएनएन, भारत-पाकिस्तान मैच : एशिया कप 2025 में रविवार को भारत- पाकिस्तान क्रिकेट मैच है लेकिन इस मैच का विरोध लगातार जारी है । अब इस मैच को लेकर पहलगाम हमले में पति शुभम द्विवेदी को खोने वाली ऐशन्या द्विवेदी का गुस्सा बीसीसीआई के खिलाफ जमकर फूटा है। ऐशन्या ने कहा है कि बीसीसीआई को ये मैच स्वीकार ही नहीं करना चाहिए था। इसको लेकर हमारे ही देश के लोग गलती कर रहे हैं।

शायद BCCI वालों के घर से कोई नहीं गया – ऐशन्या

ऐशन्या ने बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि लगता है BCCI के इमोशन ही उन 26 परिवारों के साथ नहीं है। आपरेशन सिंदूर में शहीद हुए जवानों की शहादत से बीसीसीआई तो कोई मतलब नहीं लगता है, शायद इसलिए कि आपके घर से कोई नहीं गया है ।

ऐशन्या ने भारतीय क्रिकेटर्स पर भी सवाल खड़े किए

इसके साथ ही ऐशन्या ने भारतीय क्रिकेटर्स पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि एक-दो खिलाड़ियों के अलावा कोई और खिलाड़ी इस मैच का विरोध नहीं कर रहा है। बीसीसीआई की इतनी हिम्मत नहीं कि आपके ऊपर बंदूक रखकर मैच खेलने के लिए बाध्य करे । इसके साथ ही ऐशन्या ने मैच दिखाने वाले सोनी टीवी पर भी सवाल खड़े किए हैं।  उन्होंने कहा कि  ये चैनल जोर-शोर से मैच का प्रचार कर रहा है, शायद वो इस टापिक को नहीं समझ पा रहे हैं। लेकिन आप लोग देश के लिए कुछ करना ही नहीं चाहते हो, क्योंकि आपमें कोई भावना ही नहीं बची है!

इस मैच से जितना भी रेवेन्यू मिलेगा उसका प्रयोग पाकिस्तान टेरेरिज्म के लिए करेगा।  इतना बार आतंकवादी हमले होने के बाद भी आप उनसे मैच खेल रहे हैं।  देश के लोगों को इस मैच का बायकाट करना चाहिए, लोग टीवी ही न खोलें इससे मैच में रेवेन्यू नही बनेगा और ये मैच वैसे ही फेल हो जाएगा । ऐशन्या ने कहा कि  बीसीसीआई को मैने रिक्वेस्ट की थी लेकिन फिर भी ये मैच हो रहा है, इसलिए मेरा आप लोगों और देश की जनता से अपील है कि इस मैच का बायकाट किया जाए !

Hot this week

Dehradun : भाजपा महिला नेताओं पर अभद्र फेसबुक टिप्पणी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राहुल गांधी के देहरादून दौरे...

Rahul Gandhi के कार्यक्रम के बाद सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi देहरादून में 17 जुलाई को...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Topics

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img