अनोखे अंदाज में कांग्रेसियों ने जताया महंगाई का विरोध, फूंका केन्द्र सरकार का पुतला

  • भैंसागाड़ी पर स्कूटी लादकर महंगाई का विरोध जताया
  • इण्डेन गैस एजेंसी के पास फूंका केन्द्र सरकार का पुतला

एफएनएन,  रुद्रपुर : देश में बढ़ रही महंगाई को लेकर शहर के कांग्रेसियों ने अनोखे अंदाज में विरोध जताया है। रुद्रपुर शहर के कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा व पार्षद प्रतिनिधि सचिन मुंजाल के नेतृत्व में शहर के कांग्रेसियों ने बैलगाड़ी पर स्कूटी लादकर महंगाई का विरोध जताया। जिसके बाद कांग्रेसियों ने एकत्र होकर सुभाष चन्द्र बोस चैक (इण्डेन गैस एजेंसी के सामने) केन्द्र सरकार का पुतला फूंका।

इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा महगांई पर जोर दिया जा रहा है। आये दिन पैट्रोल व डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे आम व्यक्ति परेशान है। केन्द्र सरकार अपनी कुटनीतियों के चलते लोगों का जीना दूभर कर रही है, जिसे कांग्रेसजन बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। वहीं महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि केन्द्र सरकार जनता पर अत्याचार कर रही है। पैट्रोल डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ते जा रहे हैं। केन्द्र सरकार पूंजीपतियों पर मेहरबान है और उनकी झोली भरने में लगी हुई है। जिसे कांग्रेसजन बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ रही महंगाई पर एक स्वर में विरोध जताया और सुभाष चन्द्र बोस चैक पर केन्द्र सरकार का पुतला फूंका।

पुतला फूंकने वालों में पार्षद प्रतिनिधि सचिन मुंजाल, मनोहर चराया, जुगल कक्कड़, कार्तिक ठुकराल, सन्नी मुंजाल, विजय, मनोज गाबा, कलीम, अमर खान, नितिन गुम्बर, सन्जु गुम्बर समेत कई कांग्रेसी मौजूद रहे।

 

Hot this week

टिकट पर घमासान के बाद बौद्ध का राज्यसभा सफर शुरू, पार्टी ने जताया भरोसा

एफएनएन, नई दिल्ली : हरियाणा से कांग्रेस के नेता...

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

बीएसएनएल ऑफिस के पास चल रहा था सट्टा कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर किया खुलासा

एफएनएन, धमतरी : आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने...

Topics

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img