03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले के आरोपी की पुलिस कस्टडी में आत्महत्या की कोशिश के बाद मौत

Spread the love

एफएनएन, मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट आया है। आरोपी अनुज थापन को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। मुंबई पुलिस के अनुसार, आरोपी अनुज ने पुलिस कस्टडी में आत्महत्या करने की कोशिश की थी, जिसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया था। बता दें कि अनुज को पुलिस ने गोलीबारी करने वाले आरोपियों को हथियार सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

उल्लेखनीय है कि सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो लोगों ने गोलीबारी करने की कोशिश की थी। इस मामले में मुंबई पुलिस ने विक्की गुप्ता, सागर पाल, सोनू कुमार चंदर बिश्नोई और अनुज थापन को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों को जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का आदमी माना जाता है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

बढ़ाई गई सलमान खान की सुरक्षा

मुंबई क्राइम ब्रांच ने पिछले महीने कहा था कि लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं, जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने दोनों को मामले में मोस्ट वांटेड संदिग्ध घोषित कर दिया। उल्लेखनीय है कि नवंबर 2022 से, लॉरेंस बिश्नोई और एक अन्य गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की धमकियों के कारण सलमान खान की सुरक्षा का स्तर वाई-प्लस तक बढ़ा दिया गया है।

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img