03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Amroha News: सोशल मीडिया पर अमन के नाम से फर्जी आईडी बनाकर; पहले कराया युवती का धर्म परिवर्तन फिर शादी का झांसा

Spread the love

एफएनएन, अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां एक युवक ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अमन के नाम से फर्जी आईडी बनाकर बागपत की युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया और अपनी बातों मे लेकर जिन्दगी एक साथ गुजारने का झांसा देकर युवती को शादी के बंधन तक के ख्याव दिखा दिए। इसके बाद आदिल से अमन बना युवक उसे घर ले आया और उसका धर्म परिवर्तन करा दिया। जिसके बाद युवक करीब एक साल तक बंधक बनाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म करता रहा और उसे तरह-तरह से टॉर्चर किया। आरोप है कि आदिल के भाइयों ने भी युवती से छेड़खानी की। 20 दिन पहले आरोपियों के चंगुल से छूटी पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

 

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

आपको बता दें कि बागपत जिले के चांदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी किसान की बेटी इंस्टाग्राम चलाती थी। इसी दौरान  इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती अमन नाम के युवक से हुई। अमन ने युवती को शादी करने का झांसा दिया और 5 अगस्त 2023 को अमरोहा जिले के गांव अल्लीपुर ढक्का ले आया। युवती का कहना है कि वहां पर आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।  कुछ दिन बाद युवती को पता चला कि अमन ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना रखी है और उसका नाम अमन नहीं बल्कि आदिल है।

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपी आदिल तमंचा और चाकू दिखाकर धमकता था। वह दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन वाली बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसे पशु की तरह काटने की धमकी भी दी थी। करीब 20 दिन पहले पीड़िता आरोपियों के चंगुल से छूटकर भाग निकली। उसने सैदनगली थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर युवती ने आज  एसपी ऑफिस पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस युवती ने 18 जुलाई को आदिल यानी अपने  पति को दिल्ली में रहने की बात बताते हुए उसके परिवार वालों सास-ससुर , देवर-जेठानी पर आरोप लगाते हुए थाना सैदनगली में मारपीट गालीगलोच करने का मुकदमा भी दर्ज कराया था।

इस पूरे मामले में अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि थाना सैदनगली  की एक तहरीर प्राप्त हुई जोकि नेहा एक ईसाई धर्म से ताल्लुक रखती है। आदिल नाम का युवक अमरोहा का रहने वाला है। दिल्ली में इनमें आपस में दोस्ती हुई और उसके बाद अमरोहा आकर रहने की बात बताई है और धोखा देकर शारीरिक संबंध बनाने की बात बताई। पीड़ित की तहरीर पर आदिल और उसके साथी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिसे माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Also read –डूबेंगे सवा पांच करोड़ निवेशकों के 45000 करोड़

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img