03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

महा जनसंपर्क अभियान के बाद कैबिनेट विस्तार पर होगी बैठक, सीएम धामी ने दिए संकेत

एफएनएन, देहरादून : भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के बाद कैबिनेट विस्तार या फेरबदल को लेकर बैठक हो सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस बारे में चर्चा करने के लिए महासंपर्क अभियान के बाद पार्टी नेताओं के साथ बैठेंगे।सियासी हलकों में पिछले कुछ दिनों से मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार की गरमा रही चर्चाओं को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने मीडियाकर्मियों से यह बात कही।

सोशल मीडिया पर मंगलवार को दिन भर कैबिनेट में बदलाव की खबरें तैरती रहीं। चर्चाएं ये भी थीं कि हाल ही में नई दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय नेताओं की बैठक में लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत राज्यों में कुछ बड़े राजनीतिक बदलाव करने पर विचार हुआ। इन राज्यों में उत्तराखंड भी शामिल बताया जा रहा है।

  • फेरबदल पर हो सकता है कोई निर्णय

अटकलें तो यहां तक लगाई गईं कि केंद्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री से उनके सभी मंत्रियों की परफॉरमेंस रिपोर्ट मांग ली है, जिससे उनका आगे का भविष्य तय होगा। हालांकि भाजपा व सरकार की ओर से इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई। इन चर्चाओं के बीच मीडियाकर्मियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कैबिनेट विस्तार के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, भाजपा सबकी राय से चलने वाली पार्टी है।

यहां लोकतांत्रिक व्यवस्था है। संकेतों में उन्होंने इस संभावना पर विराम लगाया कि 30 जून तक मंत्रिमंडल में कोई फेरबदल होगा। सीएम ने कहा, भाजपा में सभी काम तय समय पर होते हैं। अभी पार्टी का महासंपर्क अभियान चल रहा है। उसके बाद वह वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठेंगे। यानी जुलाई माह में मंत्रिमंडल विस्तार या उसमें फेरबदल पर कोई निर्णय हो सकता है।

  • चार नए मंत्री बनने हैं, तैर रहे हैं ये नाम

सरकार गठन के बाद से ही धामी मंत्रिमंडल में तीन पद खाली चल रहे थे। कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास का असामयिक निधन हो जाने से खाली पदों की संख्या बढ़कर चार हो गई। इन चार पदों के लिए कई नाम तैर रहे हैं। इनमें जातीय समीकरणों और महिला व युवा के हिसाब से अंदाज लगाए जा रहे हैं। सियासी हलकों में तैर रही अटकलों के मुताबिक, धामी मंत्रिमंडल में बदलाव के बजाय विस्तार की ज्यादा संभावनाएं जताई जा रही हैं। इसके अलावा बदलाव की स्थिति में एक मंत्री को हटाए जाने या उन्हें हल्का करने की संभावनाएं भी खूब जताई जा रही हैं।

Hot this week

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...

Topics

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img