03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कैंट रेलवे स्टेशन से करोड़ों का अफ्रीकी सोना पकड़ा, दो तस्कर दबोचे

एफएनएन, वाराणसी : बांग्लादेश के रास्ते भारत में अफ्रीकी सोने की तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है. वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर मुखबिर की सूचना पर जीआरपी, आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में घेराबंदी कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान उनके पास से 2 किलोग्राम से अधिक सोने की बिस्किट बरामद हुए, जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ 54 लाख रुपये बताई जा रही है.

जीआरपी के अनुसार, दोनों आरोपी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और बंगाल के रास्ते सोने की बिस्किट को ट्रेन से दिल्ली ले जाकर डिलीवर करने वाले थे. सोना बरामद होने की सूचना पर मौके पर कस्टम और आयकर विभाग की टीम भी पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

आईजी रेलवे के मुताबिक, तस्कर गिरोह द्वारा उन्हें बंगाल में सोने का बिस्किट दिया जाता था और साथ में एक मोबाइल फोन दिया जाता था. ट्रेन में ही किसी अंजान व्यक्ति को यह सोना सौंपना होता था. डिलीवरी पूरी होने के बाद ही उन्हें पैसे दिए जाते थे.

जांच में यह भी सामने आया है कि बरामद सोना संभवतः अफ्रीकी देशों से लाया गया है, जो पहले बांग्लादेश के रास्ते बंगाल पहुंचता था और वहां से भारत के अलग-अलग राज्यों में सप्लाई किया जाता था. ऐसे में पुलिस को इस मामले में अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह के सक्रिय होने की आशंका है.

आईजी रेलवे ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने के लिए दिल्ली समेत कई राज्यों की एजेंसियों से संपर्क किया जा रहा है और उन्हें पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की गई है.

Hot this week

उत्तराखंड में SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- 13.85 लाख वोट काटे गए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand SIR कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष...

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img