03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली: भांजी से फोन पर बात करने पर, आरोपी ने मामा पर ही अपहरण का लगाया आरोप

Spread the love

एफएनएन, फरीदपुर: भांजी से फोन पर बात करने का विरोध करने पर आरोपी ने मामा पर ही अपहरण का आरोप लगा दिया। आरोपी के परिजनों से थाना फरीदपुर में मामा के खिलाफ तहरीर भी दे दी और फिरौती मांगने की झूठी कहानी भी गढ़ दी। पुलिस ने जब मामा को पकड़ा तो पूरा मामला खुल गया।

बिथरी चैनपुर के गांव रजऊ परसपुर निवासी युवक घोड़ा-बग्गी से कच्ची ईंटें ढोने का काम करता है। उसकी सोशल मीडिया पर फरीदपुर की एक किशोरी से पहचान हो गई। दोनों बात करने लगे। उसने किशोरी से बहाना बनाकर कई बार में 5000 रुपये ले लिए। जब इसकी जानकारी परिजनों को लगी तो किशोरी पर बंदिशें लगा दीं। किशोरी के मामा ने आरोपी युवक को समझाया, लेकिन उसने मामा को फंसाने के लिए अपहरण की कहानी रच डाली।

रविवार शाम 6 बजे युवक बग्गी लेकर भतीजे के साथ चोकर लेने फरीदपुर गया। इसी दौरान किशोरी के मामा ने उसे रास्ते में रोक लिया और भांजी से दोबारा फोन पर बात नहीं करने की हिदायत दी और रुपये वापस करने को कहा। इस दौरान आरोपी का भतीजा भागकर घर गया और परिजनों को चाचा के अपहरण होने की बात बताई। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और युवक के अपहरण की तहरीर दे दी।

रात 8 बजे किशोरी के मामा ने आरोपी का मोबाइल अपने पास रखकर उसे छोड़ दिया और पांच हजार रुपये लेकर सुबह 11 बजे बुलाया। आरोपी ने परिजनों को बताया कि अपहरणकर्ताओं ने पांच हजार की फिरौती लेकर फरीदपुर के अंडरपास पर बुलाया है। सुबह जब रकम लेकर युवक के परिजन वहां पहुंचे तो पुलिस ने घेराबंदी करके किशोरी के मामा को पकड़ लिया।

जब पुलिस ने पूछताछ की तो मामा ने पूरी कहानी बताई तो पुलिस ने युवक को भी पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर हवालात में बंद कर दिया। हालांकि देर शाम तक दोनों पक्ष समझौते की कोशिश कर रहे थे।

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img