03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी में कार शोरूम के परिसर में लगी भीषण आग, तीन गाड़ियां हुईं जलकर खाक

एफएनएन, हल्द्वानी: बढ़ती गर्मी के साथ-साथ आग लगने की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही हैं. मंगलवार सुबह बरेली हाईवे गोरापड़ाव स्थित एक कार शोरूम के परिसर में आग लग गई. आग ने परिसर में खड़ी तीन कारों को चपेट में ले लिया. आग की सूचना मिलते ही वहां हड़कंप मच गया. आनन फानन में इसकी सूचना दमकल को दी गई.

मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया है. गनीमत रही कि समय रहते कर्मचारियों ने कई अन्य कारों को वहां से हटकर अलग किया. अन्यथा आग लगने की ये घटना बड़ा रूप ले सकती थी और शोरूम को बड़ा नुकसान हो सकता था. आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

आग लगने के बाद शोरूम परिसर और आसपास का इलाका धुएं से भर गया. इस दौरान बरेली रोड हाइवे पर लोगों की भीड़ लग गई. आग शोरूम के पिछले हिस्से स्थित यार्ड में लगी. यार्ड में बड़ी संख्या में गाड़ियां रिपेयर होने के लिए आई थी. इस अग्निकांड में तीन गाड़ियां जलकर पूरी तरह से खाक हो गई हैं.

अग्निशमन अधिकारी हल्द्वानी मनिंदर पाल सिंह ने बताया कि अग्निशमन विभाग को सूचना मिली कि गोरापड़ाव में कार शोरूम में आग लगी है. इसके बाद मौके पर अग्निशमन की गाड़ियों को रवाना किया गया. फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया है. आग लगने की घटना में तीन गाड़ियां जलकर खाक हुई हैं. आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. आग से कितने का नुकसान हुआ है इसका पता लगाया जा रहा है.

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img