03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सीएम धामी ने नैनीताल में खेली बास्केटबॉल और फुटबॉल, खुद चाय बनाकर स्टाफ को पिलाई, नेपाली योगाचार्यों से मिले

Spread the love

एफएनएन, नैनीताल: अपने चिरपरिचित अंदाज के लिए जाने जाने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में मॉर्निंग की. इस दौरान सीएम धामी ने स्थानीय लोगों के साथ-साथ नैनीताल घूमने पहुंचे पर्यटकों से उनका हाल-चाल जाना. इस दौरान सीएम धामी ने स्थानीय बच्चों के साथ फुटबॉल और बास्केटबॉल भी खेला.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह में आज नैनीताल के दौरे पर हैं. इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल के बाजारों में जाकर स्थानीय व्यापारियों का हाल-चाल जाना. साथ ही नैनीताल घूमने आए पर्यटकों से मुलाकात कर उत्तराखंड की पर्यटन गतिविधियों पर चर्चा की. इस दौरान मुख्यमंत्री नैनीताल स्थित डीएसए खेल मैदान पहुंचे. यहां उन्होंने खिलाड़ियों के साथ लंबा समय बिताया. खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल और बास्केटबॉल खेला.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इस दौरान खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नैनीताल में रेसिंग ट्रैक, हॉकी एस्ट्रोटर्फ समेत विभिन्न सुविधाएं दिलाने की मांग की. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में चल रही अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के खिलाड़ियों के साथ भी मुलाकात की. उन्होंने उत्तराखंड में हॉकी के स्तर को बढ़ाये जाने को लेकर कार्य करने का आश्वासन दिया. वहीं सीएम धामी मॉर्निंग वॉक के दौरान पंत पार्क क्षेत्र में एक चाय की दुकान पर पहुंचे. उन्होंने खुद चाय बनाकर पी और अपने स्टाफ समेत सहयोगियों को भी पिलाई.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्तराखंड समेत पूरे देश में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई छोटी सी पहल आज विश्व के घर घर में फैल गई है. इस दौरान नेपाल से आए योगाचार्य के दल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की.

ये भी पढ़ें:- हल्द्वानी में कार शोरूम के परिसर में लगी भीषण आग, तीन गाड़ियां हुईं जलकर खाक

Hot this week

Topics

Uttarakhand में MBBS डॉक्टरों के लिए नई नीति, 3 साल सरकारी सेवा के बाद ही कर सकेंगे PG

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img