03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रुड़की में मकान में लगी भीषण आग, स्कूटी और फोटो स्टेट मशीन समेत अन्य सामान जलकर हुआ राख

Spread the love

एफएनएन, रुड़की: हरिद्वार के रुड़की में एक मकान में अचानक आग लग गई. आग लगने से आसपास क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. साथ ही दमकल कर्मियों ने आग को फैलने से रोका. हालांकि मकान में लगी आग की घटना में एक स्कूटी, घरेलू सामान और फोटो स्टेट मशीन जलकर राख हो गई. गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई.

जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के जादूगर रोड पर एक मकान में अचानक आग लग गई. मकान में आग लगने से आसपास क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. वहीं आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को दी गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची, इसके बाद टीम ने आग को कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया, इसी के साथ दमकलकर्मियों द्वारा आग को आसपास फैलने से भी रोका गया.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

बताया गया है कि मकान में लगी इस आग की घटना से घर में खड़ी एक स्कूटी, घरेलू सामान एक फोटो स्टेट मशीन और अन्य सामान जलकर राख हो गया. गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई. वहीं दमकल विभाग की टीम मकान में लगी आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है. बताया गया है कि मकान स्वामी द्वारा उक्त मकान को किराए पर दे रखा है, जिसमें किराएदार रहता है. वहीं फायर सर्विस की तत्काल कार्रवाई और सर्तकता से बड़ी घटना होने से बचा लिया गया.

पढ़ें- HNB विवि में इस सत्र से छात्रों के बनेंगे समार्ट कार्ड, मिलेंगे कई फायदे

Hot this week

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img