03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

‘भीगते सावन’ की कहानियों में जॉन कीट्स की कविताओं के रचनात्मक सौन्दर्य की झलक

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

लखीमपुर में सुरेश सौरभ के कहानी संग्रह भीगते सावन का हुआ विमोचन, कथाकारों ने अपनी कहानियों का वाचन भी किया

एफएनएन ब्यूरो, लखीमपुर खीरी। ‘भीगते सावन’ की कहानियों में जॉन कीट्स की कविताओं के रचनात्मक सौन्दर्य की झलक दिखती है। सिधौली के युवा कवि और कार्यक्रम संचालक देवेन्द्र कश्यप’ निडर’ ने लखीमपुर नगर पालिका सभागार में आयोजित सुरेश सौरभ के कहानी संग्रह ‘भीगते सावन’  के विमोचन समारोह में ये विचार व्यक्त किये।

समारोह के मुख्य अतिथि गोला गोकर्णनाथ के वरिष्ठ कवि डॉ. द्वारिका प्रसाद रस्तोगी ने कहा, “सुरेश सौरभ की कहानियाँ भारतीय जनमानस की चेतना और चिंतन की गहरी संवेदना से जुड़ी हैं।” समीक्षा करते हुए कवि विनोद शर्मा ‘सागर’ ने कहा, “संग्रह की कहानियाँ मानवीय संवेदना एवं संचेतना का साक्षात्कार कराती हैं। सौरभ जी की समाज की परिस्थतियों पर गहरी पकड़ है।”

अध्यक्षता कर रहे सत्य प्रकाश ‘शिक्षक’ ने कहा, “भीगते सावन लोक संवेदनाओं का अनूठा दस्तावेज है। संग्रह की कहानियों में भारतीय जनमानस की जन चेतना को उकेरा गया है।” विशिष्ट अतिथि जोगिंदर सिंह चावला ने ‘भीगते सावन’ कथासंग्रह और सुरेश सौरभ के साहित्यिक अवदान की सराहना की। साथ ही हाल ही में दिवंगत भारत के प्रमुख उद्यमी रतन टाटा के शिक्षा और समाज सेवा में अमूल्य योगदान की चर्चा करते हुए उनकी आदमकद प्रतिमा लखीमपुर नगर में भी लगवाने पर भी जोर दिया। रमाकान्त चौधरी ने लघुकथा ‘गोश्त’ का वाचन किया।

सुरेश सौरभ ने ‘भीगते सावन’ कहानी संग्रह से अपनी चर्चित कहानी ‘एक था ठठेरा’ का वाचन किया। मंचासीन मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने सुरेश सौरभ के कहानी संग्रह भीगते सावन’ का विमोचन किया। श्याम किशोर ‘बेचैन’, विकास सहाय, अनुराग पटेल, बेबी आराध्या, बेबी कृति ने काव्य पाठ किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. मृदुला शुक्ला ‘मृदु’ ने अपने कहानी संग्रह ‘संतू जाग गया’ की कहानी ‘चिकारा और प्रकाश’ का वाचन किया।

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता गुलाब चंद, कहानीकार वेद प्रकाश, रामबाबू, राष्ट्र भाषा सेवा समिति के अभय अग्निहोत्री, कवि उमाकांत त्रिपाठी, हरे कृष्ण अवस्थी, धर्मेन्द्र कुमार, धीरेंद्र, नीरज श्रीवास्तव, रिषभ, शगुन आदि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक रमाकांत चौधरी ने सबका आभार व्यक्त किया।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Haldwani Motherson Protest फैक्ट्री पर हंगामा, वेतन बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani Motherson Protest हल्द्वानी के मोटाहल्दू...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

Topics

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img