03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कार खाई में गिरने से बड़ा हादसा, 4 लोगों को दर्दनाक मौत, धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर लौट रहे थे

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, नई टिहरीः उत्तराखंड के टिहरी जिले की कीर्तिनगर तहसील में सोमवार को एक कार के खाई में गिरने से उसमें सवार चारों लोगों की मृत्यु हो गई । कीर्तिनगर के तहसीलदार प्रदीप कंडारी ने यहां बताया कि हादसा कीर्तिनगर-बढ़ियारगढ़ मोटर मार्ग पर देर शाम हुआ।

पुलिस के मुताबिक, चारों व्यक्ति बढ़ियारगढ़ में आयोजित एक धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर अपने गांव मालगडडी लौट रहे थे और उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर 40 मीटर नीचे खाई में गिर गई । उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ निवासी चारों व्यक्ति फिलहाल अपने गांव मालगडडी आए हुए थे। अधिकारी ने बताया कि हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे और हादसे की सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन और राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीमें मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

कंडारी ने बताया कि खाई में गिरी कार से घायलों को निकालकर तत्काल श्रीकोट बेस अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। सभी एक ही क्षेत्र के निवासी थे। उन्होंने बताया कि हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान 70 वर्षीय दर्शन सिंह असवाल, 70 वर्षीय धर्म सिंह असवाल, 65 वर्षीय कर्ण सिंह पंवार और 60 वर्षीय राजेंद्र सिंह पंवार के रूप में हुई है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि, प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Rudrapur Scrap के गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur Scrap के न्यू डिवाइन सिटी...

Dhami Cabinet के 19 बड़े फैसले: EV Policy, Home Stay और Tourism को बड़ा बढ़ावा

एफएनएन, देहरादून : Dhami Cabinet सचिवालय में मुख्यमंत्री Pushkar...

Topics

Rudrapur Scrap के गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur Scrap के न्यू डिवाइन सिटी...

Dhami Cabinet के 19 बड़े फैसले: EV Policy, Home Stay और Tourism को बड़ा बढ़ावा

एफएनएन, देहरादून : Dhami Cabinet सचिवालय में मुख्यमंत्री Pushkar...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img