03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बर्ड फ्लू हरियाणा के पंचकूला में पांच पाॅल्ट्री फार्म में मारी जाएगी एक लाख 66 हजार मुगिॅया

Spread the love
  • सरकार पाॅल्ट्री फामॅ मालिक को देगी 90 रुपये मुर्गी के हिसाब से मुआवजा 

 एफएनएन,  दिल्ली : केरल, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान के बाद हरियाणा और गुजरात में भी बर्ड फ्लू पहुंच गया है। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को हरियाणा और गुजरात में बर्ड फ्लू की पुष्टि की। हरियाणा के पंचकूला के दो नमूने पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद दो फार्म के एक किलोमीटर दायरे में आने वाले पांच पॉल्ट्री फार्म की 1.66 लाख मुर्गियों को मारने का फैसला हुआ। गुजरात के जूनागढ़ में भी मृत प्रवासी पक्षी में एवियन इंफ्लूएंजा की पुष्टि हुई। दिल्ली व छत्तीसगढ़ में मृत पक्षी मिलने से संक्रमण की आशंका है। वहीं, केंद्र ने प्रभावित राज्यों में निगरानी और जांच के लिए टीम तैनात की है। हरियाणा के पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने बताया, पंचकूला के गांव खेड़ी के सिद्धार्थ पॉल्ट्री फार्म और गांव धनौली के नेचर पॉल्ट्री फार्म की मुर्गियों में बर्ड फ्लू का संक्रमण मिला है। पंचकूला के पॉल्ट्री फार्म में 2 दिसंबर से मुर्गियां मर रही थीं, लेकिन संचालकों ने जानकारी नहीं दी। हरियाणा के पॉल्ट्री फार्म में 80 लाख मुर्गियां हैं, जिनमें 16 हजार का रोज मरना आम है। जिन फार्म की मुर्गियों को मारा जाएगा, उनके संचालकों को प्रति मुर्गी 90 रुपये मुआवजा देंगे। फार्म के एक किमी दायरे को संक्रमित जोन और 10 किमी क्षेत्र को निगरानी जोन घोषित किया है। दस किमी दायरे में निगरानी होगी।

Hot this week

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img