एफएनएन, मध्य प्रदेश : anuppur और उमरिया जिले की सीमा पर स्थित बिजौरा गांव में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा replica watches UK हो गया। श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज शहडोल मेडिकल कॉलेज समेत विभिन्न अस्पतालों में जारी है।
जानकारी के अनुसार, अनूपपुर जिले के गिंजरी गांव के ग्रामीण अपने परिवारों के साथ तिवनी जंगल में पूजा-अर्चना replica Breitling करने पहुंचे थे। पूजा संपन्न होने के बाद सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बिजौरा क्षेत्र में एक पुलिया के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसा इतना गंभीर था कि ट्रॉली में सवार लोग करीब 10 फीट नीचे जा गिरे। बताया जा रहा है कि ट्रॉली में करीब 50 लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया।
घायलों को तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से पाली अस्पताल पहुंचाया गया। एक साथ बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने से Rolex replica अस्पताल में भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति बन गई। गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल और शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
प्रशासन की शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए।
अनूपपुर कलेक्टर हर्षल पंचोली ने शहडोल मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान निधि से 4-4 लाख रुपये तथा संबल योजना के तहत अतिरिक्त 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।







