03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कर्मचारी की मौत, नगर निगम सील

मुकेश तिवारी, बरेली : कोरोना ने एक और जान ले ली। बरेली नगर निगम के कर्मचारी संजय कश्यप भी इसके कोप से न बच सके। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। कोरोना के बढ़ते प्रभाव के बीच जब जिले में मरने वालों की संख्या 27 हो गई है। घटना के बाद बरेली नगर निगम को तीन दिन के लिए सील कर दिया गया है। यहां किसी की आवाजाही नहीं हो सकेगी।

sanjay

हाॅटस्पाट पर हो रही लापरवाही

बता दें कि शुक्रवार को भी कोरोना ने बरेली में एक चिकित्सक समेत चार लोगों की जान ले ली थी। यहां कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। हालांकि प्रदेश सरकार ने सप्ताह में दो दिन शनिवार और रविवार को पूर्ण लाॅकडाउन का फैसला लिया है लेकिन लोग घरों से बाहर निकलने से बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं अफसरों की लापरवाही भी बनी हुई है। राजेंद्र नगर के लोगों ने आरोप लगाया है कि हाॅट स्पाट होने के बाद भी अब न तो गलियों को सेनेटाइज कराया जा रहा है और न ही बल्लियां लगाकर आवाजाही ही रोकी जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img