03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

विकास और जय के बीच 75 करोड़ का लेनदेन

एफएनएन, कानपुर: एनकाउंटर में मारे गए यूपी के दुर्दांत अपराधी विकास दुबे व उसके करीबी जय बाजपेई को लेकर पुलिस जांच में कई खुलासे हो रहे हैं। विकास दुबे और जय के बीच पिछले एक साल में 75 करोड़ रुपये के लेनदेन की बात भी सामने आई है। ये लेनदेन करीब छह बैंक खातों से हुआ है।

आईपीएल में सट्टे भी लगाता था

पुलिस जांच में ये भी खुलासा हुआ है कि विकास और जय के बीच सिर्फ बैंक खातों से ही नहीं कैश में भी करोड़ों की लेनदेन हुई। ये भी पता चला है कि इन्होंने आईपीएल के सट्टे में भी 5 करोड़ रुपए लगाए थे। पुलिस और एसटीएफ की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी जय बाजपेई बीसी चलाता था। वहीं विकास की काफी रकम सट्टे में लगाता था। जय बाजपेई ऑनलाइन सट्टा लगाता था। इस सट्टे में विदेशी लोगों की संलिप्तता पाई गई है।

jai-vajpayee-1

जांच में जुटा इनकम टैक्स विभाग

विकास दुबे के फंड मैनेजर जय बाजपेई पर जांच एजेंसियों ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आयकर विभाग की बेनामी विंग उसकी 9 संपत्तियों की जांच करेगी। जय बाजपेई के खिलाफ ईडी भी अपनी जांच शुरू कर चुका है। बेनामी विंग जय के ब्रह्मनगर में 6 मकान, आर्यनगर में 2 मकान और पनकी में 1 मकान की खरीद-फरोख्त का ब्यौरा जांच करेगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img