पंतनगर में शीघ्र शुरू होगा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का निर्माण कार्य

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google
  • केंद्र सरकार के निर्देश पर नागरिक उड्डयन विभाग प्रस्ताव भेजने की तैयारी मेंं जुटा

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के पंतनगर में जल्द ही ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। केंद्र ने प्रदेश सरकार से ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा है। नागरिक उड्डयन विभाग प्रस्ताव जल्द बनाकर भेजने की कवायद में जुट गया है।

जौलीग्रांट के साथ ही पंतनगर भी बनेगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

प्रदेश सरकार उत्तराखंड में जौलीग्रांट के साथ ही पंतनगर को भी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने की तैयारी कर रही है।  सीमांत क्षेत्र होने के कारण सामरिक दृष्टि से भी इनका निर्माण बेहद अहम माना जा रहा है। दरअसल, पंतनगर में वर्तमान में संचालित हो रहे एयरपोर्ट के पास जमीन बेहद कम थी। इस कारण इसका विस्तार नहीं हो पा रहा था। ऐसे में शासन ने अटरिया-आनंदपुर मार्ग स्थित 1072 एकड़ जमीन का चयन कर यहां ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट बनाने की योजना बनाई।

प्रोजेक्ट के लिए ₹ 2400 करोड़ मंजूर, 300 करोड़ की पहली किश्त मिली

नागरिक उड्डयन विभाग ने इसका सर्वे भी किया। इसके बाद यहां एयरपोर्ट बनाने पर मुहर लगी और अब जमीन भी विभाग को हस्तांतरित कर दी गई है। ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट बनने से लोग बड़े शहरों के साथ दूसरे देशों का हवाई सफर कर सकेंगे। एयरपोर्ट के लिए 2400 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं और 900 करोड़ राज्य सरकार को मिल चुके हैं। यह विश्व का पांचवां सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा।

इससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलने की संभावनाएं भी हैं। केंद्र सरकार की योजना के मुताबिक 2023-24 तक काम पूरा कर लिया जाएगा। ऐसे में केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर जल्द ही इसका विस्तृत प्रस्ताव भेजने को कहा है, ताकि यहां जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जा सके। इस पत्र के बाद शासन ने भी प्रस्ताव बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

 

Hot this week

टिकट पर घमासान के बाद बौद्ध का राज्यसभा सफर शुरू, पार्टी ने जताया भरोसा

एफएनएन, नई दिल्ली : हरियाणा से कांग्रेस के नेता...

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

बीएसएनएल ऑफिस के पास चल रहा था सट्टा कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर किया खुलासा

एफएनएन, धमतरी : आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने...

Topics

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img