03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

काशीपुर मेंं दिल्ली कूच पर अड़े किसानों की पुलिस से तीखी नोकझोंक, एसओ पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश

Spread the love
  • रोड पर बैठे एसओ की तरफ बढ़ते ट्रैक्टर को कई पुलिसकर्मियों ने धकियाया, बाल-बाल बचे
  • रोकने में पुलिस ने झोंक दी पूरी ताकत, फिर भी निकल गए किसान

एफएनएन,काशीपुर : दिल्ली के लिए कूच कर रहे किसानों और पुलिस के बीच काशीपुर के आईजीएल मोड़ और परमानंदपुर में तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने किसानों को रोकने में पूरी ताकत झोंक दी। ट्रैक्टर आगे बढ़ा रहे किसानों का ट्रैक्टर पुलिस ने हाथों से पीछे धकेलने का प्रयास किया। एसओ आईटीआई विद्यादत्त जोशी ट्रैक्टर के सामने बैठ गए। ट्रैक्टर आगे बढ़ाने की जिद पर अड़े किसानों का ट्रैक्टर कई बार पुलिस कर्मियों के ऊपर चढ़ते-चढ़ते बचा। घंटों की मशक्कत के बाद भी पुलिस किसानों को रोकने में नाकाम रही और किसान यहां से बाजपुर की ओर कूच कर गए।

किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए भारी संख्या में किसान ट्रैक्ट- ट्राली और चार पहिया वाहनों से शुक्रवार सुबह काशीपुर से निकले। पुलिस ने बाजपुर रोड स्थित आईजीएल मोड़ व परमानंदपुर में भारी बैरिकेडिंग कर रखी थी। सुबह लगभग 8:30 बजे आईजीएल मोड़ पर पहुंचे किसानों की पुलिस से नोकझोंक शुरू हो गई। काफी देर तक पुलिस किसानों को रोककर समझाने का प्रयास करती रहे, लेकिन किसान नहीं माने। काफी जद्दोजहद के बाद किसान आगे बढ़ गए। इसके बाद पुलिस ने परमानंदपुर में किसानों के वाहनों को रोक दिया।

काफिला रुकने के बाद भी किसान आगे जाने की जिद पर अड़े रहे। इस दौरान एसओ आईटीआई विद्या दत्त जोशी किसानों के ट्रैक्टर के आगे बैठ गए, लेकिन किसान फिर भी नहीं माने और ट्रैक्टर आगे बढ़ाते रहे। ट्रैक्टर आगे बढ़ता देख पुलिस कर्मियों ने हाथों से ट्रैक्टर को पीछे धकेलने का प्रयास किया। इस दौरान कई पुलिसकर्मी किसानों के ट्रैक्टर के नीचे आते-आते बच्चे। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद लगभग 10:00 बजे किसान यहां से बाजपुर की ओर बढ़ गये। सीओ काशीपुर अक्षय प्रहलाद कोंडे, इंस्पेक्टर कोतवाली संजय पाठक, एसओ आईटीआई विद्यादत्त जोशी समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इसके बाद भी किसान आगे निकल गए।

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img